{"_id":"575867ef4f1c1bcf389c54dc","slug":"accident-in-front-of-authority-office-death-of-two-by-fell-into-the-sewer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण दफ्तर के सामने हादसा, सीवर में गिरे दो इलेक्ट्रीशियन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राधिकरण दफ्तर के सामने हादसा, सीवर में गिरे दो इलेक्ट्रीशियन की मौत
Thu, 09 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत
- फोटो : भव्य नरेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण ऑफिस के पास सीवर के पाइप की मरम्मत का काम करते हुए बाइंडर और वेल्डर की मौत हो गई। गैस कटर से पाइप काटने के बाद निकली जहरीली गैस से एक कर्मचारी बेहोश होकर सीवर लाइन में गिर गया।
2 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत
- फोटो : भव्य नरेश
उसे बचाने दूसरा कूदा, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। मरम्मत का कार्य प्राधिकरण ने आनंद इलेक्ट्रिकल नामक फर्म को दे रखा है। पुलिस के पास अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। प्राधिकरण ने जांच कराए जाने की बात कही है। अस्पताल मेमो के आधार पर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है।
3 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत
- फोटो : भव्य नरेश
सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण ऑफिस के ठीक सामने सीवर का सेप्टिक टैंक है। इससे पानी निकासी के लिए पंप लगा हुआ है। प्राधिकरण ने पंप की मरम्मत का ठेका सेक्टर-8 स्थित फर्म आनंद इलेक्ट्रिकल मोटर वर्क्स को दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत
- फोटो : भव्य नरेश
बुधवार दोपहर एक बजे कंपनी के कर्मचारी बाइंडर जयप्रकाश (32) तथा वेल्डर मुकेश (25) पाइप की मरम्मत कर रहे थे। जयप्रकाश ने जैसे ही पाइप का टुकड़ा काटा उसमें से निकली जहरीली मीथेन गैस से वह बेहोश हो गया और टैंक में गिर गया। जयप्रकाश को बचाने मुकेश टैंक में कूदा, लेकिन बाहर नहीं आ सका।
विज्ञापन
5 of 8
सीवर में गिरकर दो की मौत
- फोटो : फाइल फोटो
स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने दोनों को टैंक से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश पुत्र रामवृक्ष गोरखपुर के बड़हलगंज का रहने वाला था जबकि मुकेश राम पुत्र भूपल राम गांव सुतियाना जिला सीवान का रहने वाला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।