नोएडा पुलिस की खुली पोल, पिछले 6 महीने से उसी मकान में रह रहे थे नक्सली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएस के कमांडो ने इतनी फुर्ती से कार्रवाई की कि स्थानीय पुलिस को जब तक जानकारी मिलती टीम जा चुकी थी। हिंडन विहार के निवासियों के मुताबिक, करीब 6 माह से जिस मकान में संदिग्ध नक्सली रह रहे थे, वहां पर रात में लोगों का आना जाना रहता था। दो लोग उनमें ऐसे थे जो दुकानों से सामान खरीदने अक्सर आते जाते रहते थे।
उनकी बातों से ऐसा लगता था कि यह लोग क्षेत्र की जानकारी एकत्र कर रहे हैं। मकान में दो लड़कियां भी थीं, लेकिन वे बाहर नहीं देखी गईं। दरअसल, हिंडन विहार का काफी बड़ा इलाका प्राधिकरण के सुनियोजित बसावट में नहीं आता है। एक तरह से अवैध रूप से बसा हुआ है। लोगों ने प्लॉट लेकर उसे कई मंजिलों में बदल लिया और फ्लैट बनाकर बेच डाले।
कुछ गलियां तो इतनी पतली हो गईं कि वहां पर वाहनों का जाना मुश्किल होता है। ऐसे में संदिग्ध नक्सली या आतंकवादियों को छिपने में यह महफूज जगह है, क्योंकि ऐसे स्थानों पर पुलिस का आना भी नहीं रहता है और मकान मालिक पैसे के लालच में किसी को भी किराये पर मकान दे देते हैं। यहां किरायेदारों का सत्यापन भी नहीं कराया जाता।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल इसलिए भी उठ रहा है कि इन दिनों आतंकवादियों को लेकर पूरा देश अलर्ट पर है। जगह-जगह चेकिंग भी होती रहती है, लेकिन स्थानीय खुफिया विभाग को इनकी भनक तक नहीं लगी।