फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा पुलिस की खुली पोल, पिछले 6 महीने से उसी मकान में रह रहे थे नक्सली

Sun, 16 Oct 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 16 Oct 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
9 suspected naxals arrested from noida by up ats
noida naksali - फोटो : राजन राय
दिल्ली-एनसीआर में वारदात करने के इरादे से छिपे नौ संदिग्ध नक्सलियों को एटीएस टीम ने दबोचकर नोएडा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। दिसंबर 2013 में भी पश्चिम बंगाल की पुलिस नोएडा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र से दो आतंकवादियों को पकड़कर ले गए थी, तब भी स्थानीय पुलिस को जानकारी गिरफ्तारी होने के बाद ही पता चली थी।
9 suspected naxals arrested from noida by up ats
noida naksali - फोटो : राजन राय

एटीएस के कमांडो ने इतनी फुर्ती से कार्रवाई की कि स्थानीय पुलिस को जब तक जानकारी मिलती टीम जा चुकी थी। हिंडन विहार के निवासियों के मुताबिक, करीब 6 माह से जिस मकान में संदिग्ध नक्सली रह रहे थे, वहां पर रात में लोगों का आना जाना रहता था। दो लोग उनमें ऐसे थे जो दुकानों से सामान खरीदने अक्सर आते जाते रहते थे।

9 suspected naxals arrested from noida by up ats
noida naksali - फोटो : राजन राय

उनकी बातों से ऐसा लगता था कि यह लोग क्षेत्र की जानकारी एकत्र कर रहे हैं। मकान में दो लड़कियां भी थीं, लेकिन वे बाहर नहीं देखी गईं। दरअसल, हिंडन विहार का काफी बड़ा इलाका प्राधिकरण के सुनियोजित बसावट में नहीं आता है। एक तरह से अवैध रूप से बसा हुआ है। लोगों ने प्लॉट लेकर उसे कई मंजिलों में बदल लिया और फ्लैट बनाकर बेच डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
9 suspected naxals arrested from noida by up ats
noida naksali - फोटो : राज

कुछ गलियां तो इतनी पतली हो गईं कि वहां पर वाहनों का जाना मुश्किल होता है। ऐसे में संदिग्ध नक्सली या आतंकवादियों को छिपने में यह महफूज जगह है, क्योंकि ऐसे स्थानों पर पुलिस का आना भी नहीं रहता है और मकान मालिक पैसे के लालच में किसी को भी किराये पर मकान दे देते हैं। यहां किरायेदारों का सत्यापन भी नहीं कराया जाता।

विज्ञापन
9 suspected naxals arrested from noida by up ats
noida naksali - फोटो : राजन राय

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल इसलिए भी उठ रहा है कि इन दिनों आतंकवादियों को लेकर पूरा देश अलर्ट पर है। जगह-जगह चेकिंग भी होती रहती है, लेकिन स्थानीय खुफिया विभाग को इनकी भनक तक नहीं लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed