फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब क्रिकेट के मैदान में मास्क पहनकर उतरे श्रीलंकाई खिलाड़ी तो ये क्या बोल पड़े मोहम्मद शमी

Wed, 06 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
cricketer mohammed shami comments on sri lankan team wearing mask in kotla test match
sri lanka - फोटो : pti

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने स्वीकार किया है कि दिल्ली टेस्ट मैच के दौरान प्रदूषण है लेकिन स्थिति इतनी भी खराब नहीं है जितनी श्रीलंकाई टीम ने दिखाई हैं। बता दें क‌ि श्रीलंकाई टीम मंगलवार को भी मैदान में मास्क लगाकर उतरी।

cricketer mohammed shami comments on sri lankan team wearing mask in kotla test match
sri lanka - फोटो : अमर उजाला

हालांकि शमी यह भी साफ करते हैं कि प्रदूषण की तो भारतीयों को आदत हो चुकी है। शायद यह भी वजह हो सकती है कि भारतीय टीम को इन परिस्थितियों में खेलने में कठिनाईयां नहीं आई। वहीं श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज का कहना है कि सोमवार को परिस्थितियां रविवार से भी खराब थीं लेकिन वह कुछ नहीं कर सकते थे।

cricketer mohammed shami comments on sri lankan team wearing mask in kotla test match
sri lanka - फोटो : pti

यह मैच रेफरी और अंपायरों को देखना होगा। उन्हें लगता है कि प्रदूषण के मुद्दे पर मैच रेफरी को आईसीसी से बात करनी चाहिए। शमी कहते हैं कि यह टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही उन्हें सर्दी, जुकाम था बावजूद इसके उन्हें इतनी दिक्कत नहीं आई। लेकिन यह सच्चाई है कि दिल्ली में प्रदूषण तो है और यह दिक्कत वाली बात है। प्रदूषण की वजहों को पहचान कर उन्हें दूर करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer mohammed shami comments on sri lankan team wearing mask in kotla test match
sri lanka - फोटो : pti

वहीं मैथ्यूज खुलासा करते हैं कि प्रदूषण की वजह से पनपे विवाद के चलते भारतीय टीम के खिलाडिय़ों से उनकी टीम का कोई मनमुटाव नहीं हुआ है। उन्होंने भी उनकी स्थिति को समझा है। वैसे यह अजीब परिस्थिति है। इससे पहले उनकी टीम इससे रूबरू नहीं हुई है। 

विज्ञापन
cricketer mohammed shami comments on sri lankan team wearing mask in kotla test match
sri lanka - फोटो : pti

मास्क लगाए बैठी रही श्रीलंकाई टीम
खेल के दौरान श्रीलंकाई टीम ड्रेसिंग रूम में दिन भर मास्क लगाए बैठी रही। मैदान पर जब अतिरिक्त खिलाड़ी पानी या मदद के लिए आए उनके चेहरे पर भी मास्क लगा हुआ था। सुबह नौ बजे के करीब स्थिति बेहद खराब थी एयर पॉल्यूशन इंडेक्स बेहद खतरनाक 442 का आंकड़ा दिखा रहा था। 10 बजे भी यह बेहद खतरनाक वाली स्थिति 399 पर था। हालांकि बाद में स्थितियां सुधर गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed