Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A high-tech kitchen and laundry facility will be set up at the rehabilitation center in Dallupura.

Delhi NCR News: दल्लूपुरा के पुनर्वास केंद्र में तैयार होगी हाईटेक किचन और लॉन्ड्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
मानसिक रूप से कमजोर वयस्क महिलाओं के लिए बन रहे केंद्र में लगेंगी आधुनिक मशीनें
विज्ञापन

नंबर गेम - 500 रोटियां एक घंटे में बनेगी

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दल्लूपुरा में मानसिक रूप से कमजोर वयस्क महिलाओं के लिए बन रहा पुनर्वास केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां हाईटेक किचन और लॉन्ड्री की व्यवस्था होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस परियोजना की प्रक्रिया शुरू की है। बेसमेंट और चार मंजिल (जी+4) वाले इस केंद्र में रसोई को आधुनिक बनाने के लिए व्यावसायिक क्षमता वाली मशीनें लगाई जाएंगी। इनमें एक घंटे में 500 रोटियां तैयार करने वाली ऑटोमेटिक मशीन और 35 किलोग्राम क्षमता वाली आटा गूंथने की मशीन शामिल है। वहीं कपड़ों की धुलाई के लिए 30 किलोग्राम क्षमता की फ्रंट लोडिंग वॉशर-एक्सट्रैक्टर मशीन लगाई जाएगी। कपड़ों की प्रेस के लिए हाइड्रोलिक फुट पेडल वाली फ्लैट बेड प्रेस और लॉन्ड्री ट्रॉली भी उपलब्ध कराई जाएगी।


पेयजल और तापमान का भी रखा जाएगा ध्यान

केंद्र में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 120 लीटर प्रति घंटे की क्षमता वाले एसएस स्टोरेज आरओ कम वाटर कूलर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 150 लीटर क्षमता का वाटर कूलर भी लगाया जाएगा। गर्मी के मौसम में राहत देने के लिए पांच स्टार बीईई रेटिंग वाले 2.0 टीआर के इन्वर्टर स्प्लिट एसी लगाए जाएंगे। खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए डबल डोर रेफ्रिजरेटर और डीप फ्रीजर की भी व्यवस्था होगी। केंद्र में रहने वाली महिलाओं के मनोरंजन और सूचना संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 55 इंच या इससे बड़े एलईडी डिस्प्ले मॉनिटर और वायरलेस माइक-स्पीकर सिस्टम भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed