फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कोई हल नहीं निकला, तो सदर बाजार जाम कर सड़कों पर बेचेंगे पटाखे'

Tue, 10 Oct 2017 09:58 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Oct 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
cracker sellers said that if no solution will be given then they will sell crackers on roads
दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगा बैन - फोटो : अमर उजाला

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के बाद से ही राजधानी के पटाखा दुकानदार असमंजस की स्थिति में हैं। लाखों के पटाखों का स्टॉक रखने वाले थोक व रिटेल दुकानदारों के आगे रोजी-रोटी का संकट आ गया है।

cracker sellers said that if no solution will be given then they will sell crackers on roads
दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगा बैन

हालांकि सोमवार को फैसला आने के बावजूद सदर बाजार, जामा मस्जिद व अन्य स्थानों पर दिनभर पटाखों की बिक्री जारी रही, लेकिन देर शाम पुलिस ने जबरन दुकानों को बंद करवा दिया। कुछ स्थानों पर पुलिस ने बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास किया, तो दुकानदारों के विरोध के चलते पुलिस को वापस जाना पड़ा। दुकानदारों ने आत्मदाह तक की धमकी दे दी।

cracker sellers said that if no solution will be given then they will sell crackers on roads
दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्र्ती पर लगी रोक - फोटो : अमर उजाला

सदर बाजार पटाखा एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने यदि रोक लगानी ही थी, तो एक माह पहले लाइसेंस रिन्यू करवाने की इजाजत क्यों दी। सदर बाजार में हर वर्ष 74 दुकानदारों को लाइसेंस मिलता है, जबकि इस बार मात्र 24 दुकानदारों को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cracker sellers said that if no solution will be given then they will sell crackers on roads
दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगा बैन - फोटो : अमर उजाला

इनमें से ऐसे दुकानदार ज्यादा हैं, जो एक माह के लिए किराये की दुकान लेकर पटाखों का स्टॉक भरते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अब अपना फैसला बदलकर दुकानदारों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आई थी, लेकिन सभी दुकानदारों के विरोध के बाद वापस चली गई। हम हर स्तर पर दुकानें बंद करवाने का विरोध करेंगे।

विज्ञापन
cracker sellers said that if no solution will be given then they will sell crackers on roads
दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्र्ती पर लगी रोक - फोटो : अमर उजाला

दुकानदार हरजीत सिंह छाबड़ा ने सवाल उठाया कि यदि हमें लाइसेेंस ही न मिलते, तो हम स्टॉक न भरते। अब पटाखे कहां रखें और कहां बेचें। यह बारूद है, यदि कोई घटना हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि पटाखे मात्र दीवाली पर ही जलाए जाते हैं, तो उससे प्रदूषण कैसा। यदि प्रदूषण ही रोकना है, तो प्रतिदिन दिल्ली में आने वाले 1500 ट्रकों पर बैन लगना चाहिए, क्या उनसे प्रदूषण नहीं फैलता। एक नवंबर के बाद कौन पटाखे खरीदेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed