फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SC के आदेश से दिवाली के पटाखे फुस्स, व्यापारियों का निकला दिवाला

Tue, 10 Oct 2017 09:57 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नोएडा
बयूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 10 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
cracker ban in noida cracker sellers facing a big loss
दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगा बैन - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसका सीधा असर फुटकर व थोक पटाखा व्यापारियों पर पड़ा है। दिवाली के मद्देनजर इन लोगों ने पटाखे बुक कर लिए थे। कुछ व्यापारी तो पूरा पैसा भी कंपनियों को दे चुके हैं। लाइसेंस मिलते ही गोदाम से माल इनकी दुकानों पर पहुंचना था। लेकिन अदालत के फैसले ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है।

cracker ban in noida cracker sellers facing a big loss
दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगा बैन

व्यापारी इस फैसले से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं। वह भूख-हड़ताल व प्रदर्शन कर पटाखा बिक्री पर लगी रोक को हटाने की मांग रहे हैं। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर पटाखे बेचने पर रोक को हटवाने की मांग की।

cracker ban in noida cracker sellers facing a big loss
दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगा बैन - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस से नोएडा सेक्टर-33 स्थित मैदान व ग्रेटर नोएडा में सेक्टर-36 रामलीला मैदान में पटाखे की दुकानें लगती हैं। इसके लिए लाइसेंस प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। करीब 1900 लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा चुका था। चालान से लेकर पुलिस वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
cracker ban in noida cracker sellers facing a big loss
दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्र्ती पर लगी रोक - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार से लाइसेंस भी मिलने वाले थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अब इस प्रक्रिया को रोक दिया गया है। सोमवार को व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस पर लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले व्यापारियों ने मांग की कि पटाखों को बेचने दिया जाए।  उन्होंने आतिशबाजी में रुपये लगा दिए हैं और इसका लाइसेंस न मिलने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान होगा।

विज्ञापन
cracker ban in noida cracker sellers facing a big loss
firecracker - फोटो : FILE PHOTO

जिले में करोड़ों का होता है कारोबार
किस व्यापारी को कितना पटाखा लेना होता है, ज्यादातर व्यापारियों ने आर्डर दे दिए थे। उसके लिए एडवांस में भी जमा कर दिया था। चूंकि एडवांस का दिया पैसा तो वापस नहीं होगा। थोक  में पटाखा बेचने वाले व्यापारियों ने साफ कह दिया है कि वह तो माल बना चुके हैं। फैक्टरी मालिकों को भी भारी नुकसान हुआ है। हालांकि कई व्यापारी तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने अधिकतर माल खरीदकर रख लिया था और लाइसेंस के लिए भी आवेदन कर दिया था। यही हाल अन्य पटाखा व्यापारियों का भी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करीब 180 दुकानें लगाई जाती हैं।  दुकानों पर 2 से 5 लाख का माल रहता था। इसी तरह फुटकर व्यापारी दादरी, जेवर, रबूपुरा, भंगेल, सलारपुर और बिलासपुर आदि जगहों पर पटाखा की दुकानें लगाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed