Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Delhi NCR News
›
coronavirus lockdown gautam gambhir perform last rites of his house help as unable to send her odisha writes emotional note
{"_id":"5ea2dada7d971d7e30187d7d","slug":"coronavirus-lockdown-gautam-gambhir-perform-last-rites-of-his-house-help-as-unable-to-send-her-odisha-writes-emotional-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांसद गौतम गंभीर ने घरेलू सहायिका का किया अंतिम संस्कार, भावुक ट्वीट में बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद गौतम गंभीर ने घरेलू सहायिका का किया अंतिम संस्कार, भावुक ट्वीट में बताई वजह
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:56 PM IST
सार
-लॉक डाउन में उड़ीसा नहीं भेज पाने की स्थिति में दिल्ली में ही अंतिम संस्कार किया
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेटर व पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने लॉक डाउन के दौरान एक अनूठा संदेश दिया है। पिछले कई दिनों से बीमार अपनी घरेलू सहायिका की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार खुद किया। इसके बाद गंभीर ने वजह भी बताई और ये भी कहा कि वह उन्हें घरेलू सहायिका नहीं मानते। पढ़ें पूरी स्टोरी.....
2 of 5
गौतम गंभीर ने 1000 पीपीई किट उपलब्ध कराए
- फोटो : एएनआई
सहायिका का पार्थिव शरीर ओडिशा नहीं पहुंचाया जा सका। इस वजह से उन्होंने दिल्ली के संत नगर इलाके के शवदाह गृह में ही अंतिम संस्कार किया। भाजपा के लोकसभा सांसद गंभीर ने ट्विटर पर अपने घर में काम करने वाली सरस्वती पात्रा को श्रृद्धांजलि दी।
3 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : एएनआई
घरेलू सहायिका पिछले छह साल से गंभीर के घर पर काम कर रही थीं। गंभीर ने ट्वीट कर बताया कि मेरे बच्चों की देखभाल करने वाली घरेलू सहायिका नहीं हो सकती। वह परिवार का हिस्सा थीं। उनका अंतिम संस्कार करना मेरा फर्ज था। गंभीर ने कहा मेरा हमेशा से मानना रहा है कि व्यक्ति किसी भी जाति, धर्म, वर्ग, सामाजिक दर्जे का हो, वह बराबर सम्मान का हकदार है। इसी से हम बेहतर समाज और देश बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : एएनआई
जानकारी के अनुसार ओडिशा की 49 वर्षीय पात्रा जाजपुर जिले की थीं। उनके हृदय में संक्रमण हो गया था जिसके कारण गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने 21 अप्रैल को दम तोड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : social media
गौतम गंभीर की इस पहल पर केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने सबसे पहले ट्वीट किया। गंभीर की तारीफ की। प्रधान ने कहा कि गंभीर के इस नेक काम से उन लाखों गरीबों के मन में इंसानियत पर विश्वास गहरा हो जाएगा, जो आजीविका कमाने के लिए घर से दूर काम करते है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।