फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग: भूखों के लिए दूत बनकर निकले लोग, दिल्ली पुलिस भी पेट भराने में पीछे नहीं, देखें फोटो

Sat, 28 Mar 2020 08:19 AM IST
शाहरुख खान किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Mar 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
corona virus lockdown Police and many social organizations help of workers in delhi see photos
भूखों को खाना खिलाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के बाद देश में लॉक डाउन है। ऐसे में कई मजदूर व निराश्रित लोगों के आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, राहत यह है कि संकट की इस घड़ी में पुलिस से लेकर कई सामाजिक संस्थाएं तथा लोगों द्वारा की जाने वाली मदद बेहद अहम है। यह लोग दिल्ली के हीरो से कम नहीं हैं जो अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद के लिए निकल खड़े हैं।

 
corona virus lockdown Police and many social organizations help of workers in delhi see photos
भूखों को खाना खिलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
भूखों का पेट भर रही है पुलिस
दिल्ली पुलिस राजधानी में कई स्थानों पर भूखे लोगों को खाना खिला रही है। ऐसे में लोगों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में पुलिस जहां एक ओर अपनी ड्यूटी निभा रही है तो वहीं, भूखों को भोजन करवाकर एक अच्छी मिसाल पेश कर रही है।
 
corona virus lockdown Police and many social organizations help of workers in delhi see photos
भूखों को खाना खिलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
गरीबों से कंधा मिलाकर खड़ी हैं सामाजिक संस्थाएं
कई सामाजिक संस्थाएं भी न केवल जरूरतमंदों को जरूरी चीजें मुहैया करवा रही हैं, बल्कि सुबह-शाम उनके खाने का भी बंदोबस्त कर रही हैं। एक निजी संस्था के संचालक विनोद त्यागी ने बताया कि जब से देश में संकट की स्थिति उत्पन्न हुई है तब से सामाजिक संस्थाएं मदद के लिए हाथ बढ़ा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
corona virus lockdown Police and many social organizations help of workers in delhi see photos
दूत बन कर निकल रहे कुछ लोग
संकट की इस घड़ी में कुछ लोग अपने घरों से लोगों के लिए दूत बन कर निकल रहे हैं। लोग अपने साथ खाने के कुछ पैकेट व दूध समेत अन्य खाद्य सामग्री साथ ले जा रहे हैं और रोड पर बेसहारा लोगों को दे रहे हैं। 
विज्ञापन
corona virus lockdown Police and many social organizations help of workers in delhi see photos
मजदूरों को खाना देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के लोदी गार्डन के पास पाइप बिछाने के लिए खुदाई कर रहे 35 मजदूरों के लिए लोदी कॉलोनी थाना पुलिस हीरो बनकर आई है। पुलिस ने इन मजूदरों की देखभाल का जिम्मा ले लिया है। जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक पुलिस इनकी देखभाल करेगी। अभी पुलिस ने इनको 10 दिन का राशन दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed