निर्भया मामले के दोषी मुकेश से मिलने के लिए बुधवार को उसकी मां जेल आई थी। जनवरी माह में उसकी मां की यह दूसरी मुलाकात है। जेल सूत्रों का कहना है कि उसकी मां ने मुकेश से केस के बारे में पूछताछ की। करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद उसकी मां चली गई। मां से मुलाकात के बाद मुकेश कुछ देर तक शांत रहा।
जेल अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दोषियों को परिवार वाले से मिलने में कोई रोक टोक नहीं है। वह सप्ताह में दो बार दोषियों से मिल सकते हैं। जेल अधिकारियों के मुताबिक अभी परिवार वालों से अंतिम बार मुलाकात करने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में परिवार वाले दोषियों से मिल सकते हैं। नवंबर माह के बाद से अक्षय की अपने परिवार वालों से मुलाकात नहीं हुई है। नवंबर माह में उसकी पत्नी उससे मिलने जेल आई थी। हालांकि अक्षय का अपने परिवार वालों से फोन पर लगातार बातचीत हो रही है।
3 of 5
विनय शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी बार पिता से मिला दोषी विनय, बोला-पापा एक बार गले तो लगा लो...
मंगलवार दोपहर को जेल कर्मी ने आवाज लगाई कि विनय तुमसे कोई मिलने आया है। अपने सेल में फर्श पर एकांत में बैठा विनय लड़खड़ाते कदम से जेल कर्मी के साथ विजिटर रूम पहुंचता है। पिता को सामने देखते ही वह रो पड़ता है और यही हाल उसके पिता का भी है।
4 of 5
विनय शर्मा(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़ते हैं। विनय के मुंह से अचानक आवाज निकलती है कि पापा एक बार गले तो लगा लो। लेकिन दोनों एक दूसरे को छू भर पाते हैं। आधे घंटे तक चली मुलाकात के दौरान विनय की आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है और वह लड़खड़ाकर गिरने लगता है जिसे जेल कर्मी थाम लेते हैं।
5 of 5
निर्भया के दोषी अक्षय और विनय
- फोटो : अमर उजाला
यह दोषी विनय की अपने परिवार से अंतिम मुलाकात थी या नहीं, इस बारे में जेल प्रशासन ने खुलासा नहीं किया है। लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 20 जनवरी को निर्भया के चारों गुनहगारों को उनके परिवार से अंतिम बार मिलने का मौका दिया जाएगा। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल मैनुअल के मुताबिक जेल में बंद कैदियों को एक सप्ताह में दो बार परिवार के सदस्यों से मिलने की इजाजत दी जाती है।