फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फांसी घर तैयार, दो लीवर के खींचते ही हो जाएगा निर्भया के गुनहगारों का अंत

Wed, 15 Jan 2020 09:34 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 15 Jan 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Hanging house ready for Nirbhaya convicts
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)

दो लीवर के खींचते ही निर्भया के गुनहगारों का अंत हो जाएगा। तिहाड़ जेल में गुनाहगारों को फांसी देने के लिए फांसी घर बनकर तैयार हो गया है। जेल के अधिकारिक सूत्रों कहना है कि पुराने फांसी घर में जहां दो दोषियों को फांसी देने की व्यवस्था थी उसी के बगल में दो अन्य दोषियों को फांसी देने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया गया है। एक साथ ही निर्भया के चार दोषियों को फांसी दी जाएगी लेकिन इसके लिए जल्लाद को दो लीवर खींचने पड़ेंगे। 

Hanging house ready for Nirbhaya convicts
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

तिहाड़ जेल में अब तक चार दोषियों को एक साथ फांसी देने की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में निर्भया के चार दोषियों को एक साथ फांसी देना जेल प्रशासन के लिए चुनौती भरा था। जेल प्रशासन ने 25 लाख रुपये की लागत से फांसी घर का निर्माण करवाया। 

Hanging house ready for Nirbhaya convicts
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पुराने फांसी घर में ही जहां दो दोषियों को फांसी पर लटकाने की व्यवस्था थी, ठीक उसके बगल में उसी तरह का एक और प्लेटफार्म तैयार किया गया। जिसपर दो दोषियों को फांसी पर लटकाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन चारों दोषियों को एक  साथ फांसी पर लटकाने के लिए जल्लाद को दो लीवर खींचना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanging house ready for Nirbhaya convicts
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि चारों दोषियों मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को एक साथ फांसी पर लटकाने की व्यवस्था कर ली गई है। 

विज्ञापन
Hanging house ready for Nirbhaya convicts
- फोटो : Amar Ujala

जेल सूत्रों के अनुसार निर्भया के चारों दोषियों ने अपराध करने के तीन साल बाद जेल में पढ़ाई शुरू कर दी थी। वर्ष 2015 में दोषी विनय ने स्नातक डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लिया था लेकिन वह उसे पूरा नहीं कर पाया। इसी तरह वर्ष 2016 में मुकेश, पवन और अक्षय ने ओपन स्कूल में दसवीं कक्षा में दाखिला लिया था। पढ़ाई करने के बाद तीनों दोषियों ने परीक्षा भी दी थी लेकिन उर्तीण नहीं हो पाए। उसके बाद सभी ने पढ़ाई छोड़ दी। जेल सूत्रों ने बताया कि विनय ने पेंटिंग में भी हाथ आजमाया था लेकिन उसमें भी वह कामयाब नहीं हो पाया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed