फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे सुर्खियों में आए थे राजीव त्यागी, इस पार्टी से शुरू किया था राजनीतिक सफर और बन गए राहुल-प्रियंका गांधी के खास

Thu, 13 Aug 2020 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Aug 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Congress spokesperson Rajiv Tyagi died Rajiv Tyagi was among the special people of Rahul and Priyanka Gandhi
Congress spokesperson Rajiv Tyagi died - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी अपनी मेहनत और लगन के बल पर बहुत कम समय में जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता बन चुके थे। गाजियाबाद में लोकदल से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कर वह प्रदेश में पहुंचे और फिर कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उन्होंने अपनी न केवल खास पहचान बल्कि तेजतर्रार नेता की छवि भी बना ली थी। यही वजह है कि कांग्रेस में वह गांधी परिवार के नजदीक आ गए थे। वह राहुल और प्रियंका गांधी दोनों के ही खास थे। 
Congress spokesperson Rajiv Tyagi died Rajiv Tyagi was among the special people of Rahul and Priyanka Gandhi
राहुल गांधी के साथ राजीव त्यागी - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-16 में रहने वाले कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी (52) ने राजनीतिक करिअर की शुरूआत लोकदल से की थी। वह चौधरी अजित सिंह के नेतृत्व में राजनीति करते थे और लोकदल ने उन्हें गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की। 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को गाजियाबाद में काले झंडे दिखाने के बाद वह सुर्खियों में आए। 
 
Congress spokesperson Rajiv Tyagi died Rajiv Tyagi was among the special people of Rahul and Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी के साथ राजीव त्यागी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने किसानों, आम जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और राजीव त्यागी के मित्र बिजेंद्र यादव ने बताया कि 2005-06 के आसपास उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की। उस वक्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। तब से उन्होंने पार्टी की विचारधारा के साथ मिलकर काम किया और आगे बढ़ते गए। गाजियाबाद के वह पहले ऐसे नेता थे जो कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress spokesperson Rajiv Tyagi died Rajiv Tyagi was among the special people of Rahul and Priyanka Gandhi
राजीव त्यागी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खास माने जाने वाले राजीव त्यागी को प्रवक्ता के पैनल में भी राहुल गांधी ने शामिल किया था। कुशल वक्ता और पार्टी विचारधारा के लिए समर्पित राजीव त्यागी को इसके बाद पार्टी महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने उन्हें यूपी की कमेटी में शामिल किया और दोबारा पार्टी का प्रवक्ता बनाया। कांग्रेस की ओर से उन्हें दूसरे राज्यों में होने वाले चुनाव में प्रभारी के तौर पर भी भेजा जाता रहा है। 
विज्ञापन
Congress spokesperson Rajiv Tyagi died Rajiv Tyagi was among the special people of Rahul and Priyanka Gandhi
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
राहुल-प्रियंका ने अपने साथ फोटो शेयर कर जताया दुख 
राजीव गांधी के निधन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने साथ उनकी फोटो शेयर की। उन्होंने राजीव के निधन पर गहरा दुख जताया और पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताई। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि राजीव त्यागी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुख हैं। हम सबके लिए अपूणर्नीय क्षति है। वह विचारधारा समर्पित योद्धा थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed