फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंडी बीयर मांगी तो हो गया फसाद, सिर पर ही फोड़ दी बोतल ...और फिर

Thu, 13 Aug 2020 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Aug 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
beer bottle broke on the head in delhi in a liquor shop
ठंडी बीयर मांगता ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी जिले के एक मॉल में स्थित बीयर की ठंडी बोतल मांगने पर शराब दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ग्राहक ने बोतल दुकानदार की ओर फेंक दी, जिससे नाराज होकर दुकानदार व सहयोगियों ने ग्राहक के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी। यह पूरा वाकया वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। 


 

beer bottle broke on the head in delhi in a liquor shop
दुकान में मारपीट.. - फोटो : अमर उजाला

वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार रात वायरल होने के बाद पुलिस नींद से जागी। पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि डीसीपी रोहिणी पीके मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दे दिए हैं। 

beer bottle broke on the head in delhi in a liquor shop
दुकान में मारपीट.. - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा था। जांच करने पर पता चला कि मामला रोहिणी के सेक्टर 23 का है, जहां बीयर खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच बहस शुरू हो गई। घटना सोमवार शाम का बताया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
beer bottle broke on the head in delhi in a liquor shop
दुकान में हंगामा... - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में दिख रहा एक शख्स पहले तो बीयर ठंडी न होने पर दुकानदार से बहस करता हुआ नजर आता है। इसके बाद काउंटर को हाथ से मारकर तोड़ देता है। इससे नाराज होकर शराब दुकानदार व उसके सहयोगी काउंटर से बाहर आ गए और उस युवक की जमकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
beer bottle broke on the head in delhi in a liquor shop
झगड़े के बाद... - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान युवक के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी गई। अपनी जान आफत में फंसती देख वह युवक दुकान से बाहर भाग निकला। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed