फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में मौजूद होगा पूरा विपक्ष, बस... केजरीवाल को नहीं दिया न्योता

Tue, 12 Jun 2018 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
congress invites all opposition parties but not kejriwal in its iftar party to be held on 13 june

राहुल गांधी बतौर कांग्रेस अध्यक्ष पहली इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। फाइव स्टार होटल में 13 जून को होने वाले धार्मिक व सियासी जमावड़े में लगभग सभी विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।



हालांकि इस लिस्ट में एक शख्स को कांग्रेस ने पूरी तरह दरकिनार कर दिया और वो हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल।

सिर्फ केजरीवाल ही नहीं पहले तो खबरें थीं कि इस इफ्तार में प्रणब मुखर्जी नहीं बुलाया था। हालांकि इफ्तार में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को न बुलाने पर किरकिरी के बाद पार्टी ने सफाई दी कि प्रणब को न्योता भेजा गया है।

कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को नहीं बुलाया

congress invites all opposition parties but not kejriwal in its iftar party to be held on 13 june
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पार्टी में नहीं बुलाया है। माना जा रहा है कि आप-कांग्रेस के 2019 में साथ चुनाव लड़ने की अटकलों पर जिस तरह से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन इनकार करते रहे हैं उसी के कारण केजरीवाल को इफ्तार पार्टी का न्योता नहीं दिया गया है।
 

जानकारों का मानना है कि केजरीवाल को बुलाने से उन खबरों पर मुहर लग सकती थी कि आप-कांग्रेस एक साथ अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

वहीं प्रणब मुखर्जी को लेकर उपजे विवाद के बारे में पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने पूर्व राष्ट्रपति को निमंत्रण भेजा है, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है। प्रवक्ता ने एक ट्वीट कर कहा कि अब इस विवाद का अंत हो गया है।

इससे पहले सवाल उठने पर पार्टी ने कहा था कि इफ्तार में किसी भी पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व उपराष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया है। माना जा रहा है कि मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कांग्रेस विवाद से बचने के लिए ऐसा कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed