फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट में था 2 फुट लंबा और 10 किलोग्राम का ट्यूमर, 10 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद निकाला

Tue, 12 Jun 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 09:45 AM IST
sir ganga ram hospital operated 2 feet long 10 kilogram abdominal tumor from 62 year old patient
tumor

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एक किसान मरीज के पेट से दस किलो का ट्यूमर निकला। डॉक्टरों की टीम ने दस घंटे के सतर्कतापूर्ण ऑपरेशन के बाद महज एक यूनिट ब्लड में इस सर्जरी को सफल किया।

sir ganga ram hospital operated 2 feet long 10 kilogram abdominal tumor from 62 year old patient
tumor - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि यह अब तक का सबसे ज्यादा वजनी ट्यूमर है। गंगाराम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंड्रोलॉजी एवं लिवर ट्रांसप्लांट विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर उषास्त धीर ने बताया कि कुछ समय पहले किसान मरीज उनके पास पेट में दर्द की समस्या लेकर आया था। परिजनों से बातचीत में पता चला कि तीन सप्ताह में उसका वजन 10 किलोग्राम कम हुआ है।

sir ganga ram hospital operated 2 feet long 10 kilogram abdominal tumor from 62 year old patient
tumor - फोटो : अमर उजाला

साथ ही पता चला कि छह महीने से उसे पेट दर्द की शिकायत है। वह भोजन भी नहीं लेता है और दिन भर बिस्तर पर ही लेटे रहता है। जब मरीज की जांच की गई, तो पता चला कि उसके पेट में एक बहुत बड़ा ट्यूमर है।

विज्ञापन
sir ganga ram hospital operated 2 feet long 10 kilogram abdominal tumor from 62 year old patient
tumor

करीब 2 फुट लंबा ये ट्यूमर पेट में 80 फीसदी हिस्से में फैला था। जिसकी वजह से दिल से शरीर को रक्त पहुंचाने वाली आर्टरी पर दवाब बढ़ रहा था। साथ ही मरीज की दोनों किडनी पर सूजन भी आने लगी थी। डॉ. धीर के अनुसार आमतौर पर इस तरह के केस 5 से 10 फीसदी ही देखने को मिलते हैं। इसे चिकित्सीय जगत में लिपोसोर्कोमा कहते हैं।

sir ganga ram hospital operated 2 feet long 10 kilogram abdominal tumor from 62 year old patient

कई विभागों की टीम ने किया उपचार डॉ. धीर ने बताया कि मामला काफी चुनौती पूर्ण था। इसलिए यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों से सलाह ली गई। जब ऑपरेशन शुरू हुआ तो डॉक्टरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती शरीर के अंदर बगैर किसी चीरफाड़ के ट्यूमर को बाहर निकालना थी। यही वजह थी कि इस ऑपरेशन में डॉक्टरों को 10 घंटे का वक्त लग गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed