फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-NCR Weather: शीतलहर से कांपा NCR, सबसे ठंडी रही दिल्ली, दो इलाकों में अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचा

Mon, 26 Dec 2022 08:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 26 Dec 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Cold wave shook Delhi-NCR Delhi remained coldest maximum temperature reached 11 degrees
शीतलहर ने ढाया सितम, लोगों की छूटी कंपकंपी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से उत्तर भारत के मैदानी इलाके में लोग ठंड से कांप रहे हैं। रविवार की तरह सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर शीत लहर और घने कोहरे चपेट में रहा। कड़ाके की सर्दी का असर यह रहा कि दिल्ली में सोमवार को सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन दर्ज हुआ। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में ही गिरावट हुई। अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति होने के कारण दो इलाकों में अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Cold wave shook Delhi-NCR Delhi remained coldest maximum temperature reached 11 degrees
शीतलहर चलते गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकली युवतियां - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति और घने कोहरे की चादर रही। इस वजह से पालम में सुबह 5:30 बजे दृश्यता घटकर 50 मीटर पर पहुंच गई। पंजाब के बठिंडा में दृश्यता 0, अमृतसर, अंबाला में 25, हिसार में 50 रही। सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम पांच डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। अभी दो से तीन दिन तक शीत लहर व सर्द दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। कोहरा भी परेशान करता रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को राजस्थान में कहीं-कहीं पर गंभीर शीत लहर और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अधिकांश स्थानों पर दिल्ली में कई स्थानों पर और उतराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर सर्द दिन से अति सर्द दिन की स्थिति रही।

Cold wave shook Delhi-NCR Delhi remained coldest maximum temperature reached 11 degrees
शीतलहर - फोटो : अमर उजाला

एनसीआर में गुरुग्राम सबसे ठंडा, तापमान 11.7 डिग्री पहुंचा

एनसीआर के शहरों में गुरुग्राम एक बार फिर सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री तक पहुंच गया। फरीदाबाद में तापमान 16.3 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज हुआ। गाजियाबाद में 13.1 और नोएडा में अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cold wave shook Delhi-NCR Delhi remained coldest maximum temperature reached 11 degrees
शीत लहर - फोटो : पीटीआई

दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। नए साल तक अभी तापमान ऐसी ही ऊपर-नीचे होता रहेगा। दो दिन अभी शीतलहर व सर्दी परेशान करती रहेगी। अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Cold wave shook Delhi-NCR Delhi remained coldest maximum temperature reached 11 degrees
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला

शीत लहर कब होती है

न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक रहने पर शीत लहर होती है। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो तब शीत लहर की घोषणा की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed