फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-NCR Weather: आज से लग सकता है चार डिग्री का करंट, बढ़ेगी ठिठुरन, 25-26 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Sun, 25 Dec 2022 05:21 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 25 Dec 2022 05:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi-NCR Weather: Saturday is coldest day of season, Orange alert issued
दिल्ली में सर्दी बढ़ी - फोटो : ANI

दिल्ली में रविवार को क्रिसमस की धूम के बीच सर्दी का चार डिग्री का करंट लग सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 25 व 26 दिसंबर के लिए सर्द दिन व शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही घना कोहरा एक बार फिर सुबह के समय परेशान करेगा। एनसीआर में जारी ठिठुरन क्रिसमस पर और बढ़ जाएगी। एनसीआर के इलाकों में भी सर्दी व कोहरे की मार देखने को मिलेगी। 27 दिसंबर से तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। साल के अंत तक तापमान 7 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Delhi-NCR Weather: Saturday is coldest day of season, Orange alert issued
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : पीटीआई

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं और कम बादल होने के कारण 26 दिसंबर तक तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली के सभी इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहेगी। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम भी हो सकता है।

Delhi-NCR Weather: Saturday is coldest day of season, Orange alert issued
दिल्ली में सर्दी बढ़ी - फोटो : एएनआई

एनसीआर में दिल्ली की सुबह एक बार फिर सर्द
बीते तीन से चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह शाम लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। दिन के समय हल्की धूप जरुर राहत दे रही हैं। शनिवार को एनसीआर में दिल्ली की सुबह एक बार फिर से सर्द रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.4 और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.0 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi-NCR Weather: Saturday is coldest day of season, Orange alert issued
दिल्ली में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

इस कारण से यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरा दिन ठिठुरन बनी रही। इससे पहले इस सीजन में अधिकतम तापमान इतना नीचे नहीं गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज हुआ था। दिल्ली में शनिवार को रिज, मुंगेशपुर व आयानगर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। रिज में सबसे कम 4.0 न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जबकि मुंगेशपुर में 4.1 और आयानगर में 4.4 डिग्री के साथ सुबह सर्द रही।

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather: Saturday is coldest day of season, Orange alert issued
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला

एनसीआर में गुरुग्राम का दिन सबसे ठंडा
जहां दिल्ली की सुबह सर्द रही, वहीं गुरुग्राम में दिन काफी ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह एनसीआर में सबसे कम है। यहां न्यूनतम तापमान भी दिल्ली को छोड़कर एनसीआर के अन्य इलाकों के मुकाबले में सबसे कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8.5, नोएडा में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed