दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। शाम ढलते ही तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान घने बादलों से ढक गया। इसके बाद कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। खास बात यह रही कि मई महीने की शुरुआत जहां बारिश के साथ हुई थी, वहीं इसका समापन भी बारिश के साथ होता दिखाई दे रहा है।
Weather Updates: आज भी बरसेंगे दिल्ली-NCR में बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; तेज हवाओं से मिलेगी राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 31 May 2026 02:04 AM IST
सार
मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश, तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के आसार जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन