फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसआरसीसी में स्पंदन-2019 का समापन, वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई वाकपटुता

Thu, 28 Feb 2019 12:52 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 28 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Closing of Spandan 2019 at Shri Ram College of Commerce in Delhi
स्पंदन 2019 - फोटो : अमर उजाला
हिंदी के प्रचार और प्रसार के लिए देश के नामी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में तीन दिवसीय हिंदी कार्यक्रम स्पंदन 2019 का उत्साह और जोश के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वाकपटुता दिखाई। तीनों दिन की प्रतियोगिताओं में विजयी रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 
Closing of Spandan 2019 at Shri Ram College of Commerce in Delhi
स्पंदन 2019 - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से आए कवि कमल अज्ञनेय व हास्य कवि शंभु शिखर ने कविता पाठ किया। देर शाम कॉलेज के प्रागंण में हुई सांस्कृतिक संध्या में निजामी खुसरो बंधु ने कव्वाली की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।
Closing of Spandan 2019 at Shri Ram College of Commerce in Delhi
स्पंदन 2019 - फोटो : अमर उजाला
एसआरसीसी की हिंदी साहित्य सभा की ओर से आयोजित वार्षिक हिंदी समारोह ‘स्पंदन-2019’ के अंतिम दिन की शुरुआत वाद-विवाद प्रतियोगिता से हुई। इसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। ‘नहले-पे दहला’ नाम की वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने ‘आरक्षण केवल आर्थिक आधार पर होना चाहिए’ व ‘पुस्तक मेले-साहित्यिक मेले से पुस्तकों की पठनीयता बढ़ेगी’ विषयों पर पक्ष व विपक्ष में विचार रखे। निर्णायक मंडल में विवेकानंद कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनोज दहिया, इंडियन सोसायटी ऑफ ऑथर के सचिव व शिक्षक डॉ. विवेक गौतम और सरकारी स्कूल की शिक्षिका सीमा सक्सेना रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Closing of Spandan 2019 at Shri Ram College of Commerce in Delhi
स्पंदन 2019 - फोटो : अमर उजाला
शाम को विद्यार्थियों ने नामी कवियों के कविता पाठ का आनंद लिया। देर शाम कॉलेज प्रागंण में सूफियाना कलाकार निजामी खुसरो ने कव्वाली की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति का विद्यार्थियों व शिक्षकों ने खूब लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शर्मा मधुप और हिंदी साहित्य सभा की अध्यक्ष छात्रा भव्या वर्मा और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिंदी साहित्य सभा श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की सबसे पुरानी सभाओं में से एक है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed