फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘जिंगल बेल...जिंगल बेल’ संग उत्साह से मना क्रिसमस, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट पर लोगों का लगा हुजूम

Thu, 26 Dec 2019 12:06 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 26 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Christmas 2019: There was rush of people in various churches in Delhi
दिल्ली स्थित चर्च - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में बुधवार को ‘जिंगल बेल...जिंगल बेल’ की धुन के साथ क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। बुधवार सुबह से ही राजधानी के विभिन्न गिरजाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। नई दिल्ली के गोल डाकखाना स्थित चर्च के पास बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक हर कोई क्रिसमस के रंग में रंगा था। किसी के सिर पर सेंटा की टोपी थी तो किसी की आंखों पर सेंटा स्टाइल चश्मा। किसी के हाथ में क्रिसमस ट्री था तो किसी के कैंडल। खुशियों के बीच लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देते हुए भी दिखे। नई दिल्ली इलाके में सुबह से ही भारी संख्या में लोग नजर आए। रात में केक काटने के बाद सुबह लोग चर्च पहुंचे और प्रार्थना में हिस्सा लिया। फिर एक-दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी। अपने करीबियों, रिश्तेदारों के घर जाकर लोगों ने मुंह मीठा कराया।  

Christmas 2019: There was rush of people in various churches in Delhi
क्रिसमस 2019 - फोटो : अमर उजाला

उधर, नागरलराया में क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ। यहां रोडमैप टू विन इलेक्शन के लेखक सुनील मिश्रा भी मौजूद थे। नई दिल्ली के इंडिया गेट, कनॉट प्लेस और खान मार्केट में घूमने पहुंचे लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इसके चलते कई इलाकों में जाम के हालात भी दिखे। जगह-जगह सांता ने बच्चों को तोहफे भी दिए। जगह-जगह रंगीन लाइटों से सजे क्रिसमस ट्री भी दिखे। 

Christmas 2019: There was rush of people in various churches in Delhi
क्रिसमस 2019 - फोटो : अमर उजाला

वहीं मॉल्स, रेस्टोरेंट और घरों में क्रिसमस को लेकर साज-सज्जा दिखी। सैकरेड हार्ट चर्च में क्रिसमस पर एक बड़ी स्क्रीन लगाई। इससे लोगों को चर्च के अंदर चल रही गतिविधियां दिख रही थीं। चर्च में सभी लोगों ने इकट्ठा होकर एक साथ मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2019: There was rush of people in various churches in Delhi
क्रिसमस 2019 - फोटो : अमर उजाला

नॉर्थ एवेन्यु स्थित चर्च में सांता के कपड़े पहने तमाम बच्चे अपने-अपने पैरेंट्स के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना में भी हिस्सा लिया। आधी रात को राजधानी के सभी हिस्सों में यीशु के जन्मदिवस पर प्रार्थनाएं हुईं। वहीं सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला भी चलता रहा। पोप फ्रांसिस ने सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।  

विज्ञापन
Christmas 2019: There was rush of people in various churches in Delhi
क्रिसमस 2019 - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस पर इस बार जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 11वां नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल शुरू हुआ। पहले दिन बुधवार को क्रिसमस कैरोल डांस का आयोजन हुआ। पिंक स्टेज पर कलाकारों ने जिंगल बिल, जिंगल बेल गीत पर डांस किया। इस फूड फेस्टिवल में हर उम्र और वर्ग के लोगों का ख्याल रखते हुए अलग-अलग जोन बनाए गए हैं। यहां लोगों ने पुरानी दिल्ली के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा। फूड फेस्टिवल में आए लोगों को खाने के साथ मनोरंजन भी मिला। बैंड्स और परफॉर्मिंग आर्टिस्ट्स के धमाकेदार कार्यक्रम लोगों को खूब पसंद आए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed