फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्य सचिव मारपीट मामलाः केजरीवाल के वकील ने जांच अधिकारी पर लगाया पक्षपात का आरोप

Sat, 02 Jun 2018 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary assault case: Kejriwal's advocate charged with bias on the investigating officer
kejriwal and anshu prakash - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री के वकील ने जांच अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है। अदालत ने जांच अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


 
Chief Secretary assault case: Kejriwal's advocate charged with bias on the investigating officer
केजरीवाल और अंशू प्रकाश
पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने अगली सुनवाई के लिए 27 जून की तारीख तय की है। वहीं, याचिका में जांच अधिकारी पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के आदेश देने की मांग की गई है।
 
 
Chief Secretary assault case: Kejriwal's advocate charged with bias on the investigating officer
kejriwal and anshu - फोटो : अमर उजाला
सीएम के वकील मो. इरशाद ने याचिका में बताया है कि मुख्यमंत्री से सिविल लाइन थाना पुलिस ने 18 मई को करीब तीन घंटे पूछताछ की। 19 मई को केजरीवाल के पास नोटिस आया, जिसमें केस के संबंध में कुछ जानकारी व दस्तावेज मांगे गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Secretary assault case: Kejriwal's advocate charged with bias on the investigating officer
kejriwal
वहीं, सीएम के निर्देश पर जब वो एक जून की शाम छह बजे सिविल लाइन थाने पहुंचे और जांच अधिकारी को दस्तावेज रिसीव करने को कहा तो उसे लेने से इंकार कर दिया। आरोप है कि वकील ने रोजा रखा था बावजूद उसे रात 11 बजे तक थाने में बैठने के लिए मजबूर किया। साथ ही विरोध करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

 
विज्ञापन
Chief Secretary assault case: Kejriwal's advocate charged with bias on the investigating officer
kejriwal
आशंका है कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। साथ ही गवाहों और वकीलों को प्रताड़ित कर रही है। उधर, इस संबंध में विधायक प्रकाश जारवाल भी पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दायर कर चुकें हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed