फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आया दिल्ली हिंसा का मरकज कनेक्शन, आरोपी फारुक के कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

Thu, 04 Jun 2020 02:18 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 04 Jun 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
chargesheet filed against accused of delhi violence case police claims connections with PFI and markaz
दिल्ली हिंसा की तस्वीर - फोटो : जी पॉल
उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने एक निजी स्कूल को आग के हवाले कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बुधवार को कड़कड़डूमा अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इसमामले में आरोपी फैजल फारुक के कॉल डिटेल रिकार्ड का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

chargesheet filed against accused of delhi violence case police claims connections with PFI and markaz
दिल्ली हिंसा की तस्वीर - फोटो : जी पॉल
पुलिस ने चार्जशीट में पीएफआई, पिंजरा तोड़, जामिया समन्वय कमेटी, हजरत निजामुद्दीन मरकज और कई कट्टर मुस्लिम नेताओं के साथ फैजल फारुक के संबंध होने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में फारुक समेत 18 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
 
chargesheet filed against accused of delhi violence case police claims connections with PFI and markaz
दिल्ली हिंसा की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मामले में आरोपी फारुक शिव विहार स्थित राजधानी स्कूल का मालिक है और उस पर डीआरपी कान्वेंट स्कूल और मिठाई की दुकान में आगजनी करने के आरोप हैं। उसी मिठाई की दुकान में काम करने वाले दिलबर नेगी की दंगाइयों ने जलाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
chargesheet filed against accused of delhi violence case police claims connections with PFI and markaz
दिल्ली हिंसा की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कड़कड़डूमा जिला अदालत की मजिस्ट्रेट ऋचा परिहार के समक्ष दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोप पत्र दाखिल कर कहा कि फारुक व अन्य आरोपियों ने राजधानी स्कूल व उसके आसपास दंगा भड़काने के लिए पीएफआई, पिंजरा तोड, जामिया समन्वय कमेटी और मरकज के लोगों के साथ साजिश रची थी। इन संस्थाओं के कई लोगों को अन्य मामलों में आरोपित किया गया है। 

विज्ञापन
chargesheet filed against accused of delhi violence case police claims connections with PFI and markaz
दिल्ली हिंसा की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस का आरोप है कि दंगाई राजधानी स्कूल में जमा हुए थे और छत से गोलियां चलाई थीं। उन्होंने वहां से पेट्रोल बम, तेजाब, ईंट-पत्थर और गुलेल का इस्तेमाल कर लोगों व संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। गुलेल खास तौर से वहां लगाई गई थी। पुलिस ने आरोप पत्र में यह भी कहा है कि दंगाई राजधानी स्कूल से रस्सियों के सहारे डीआरपी कॉन्वेंट स्कूल में उतरे थे और उसके बाद वहां आग लगा दी थी। दंगाइयों ने स्कूल से कंप्यूटर और अन्य कीमती सामान लूट लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed