{"_id":"637843e35882da13871bad6b","slug":"shraddha-murder-case-whatsapp-chat-revealed-shraddha-apologized-to-the-team-leader","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case: हैवानियत झेल रही श्रद्धा ने टीम लीडर से मांगी थी माफी, आफताब की करतूत से उठाया था पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shraddha Murder Case: हैवानियत झेल रही श्रद्धा ने टीम लीडर से मांगी थी माफी, आफताब की करतूत से उठाया था पर्दा
Sat, 19 Nov 2022 08:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Nov 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड की जांच में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। सुराग की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीम को बृहस्पतिवार को मुंबई, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश गई हैं। पुलिस टीमें वहां होटल की डिटेल खंगालेंगी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भी तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पूरी दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि अलग इनके इलाके में कोई लावारिस शव व शरीर के टुकड़े बरामद हुए हैं तो तुरंत बताया जाए। इस मामले में दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मीनू चौधरी ने अहम फैसले लिए। वहीं, जांच में ये भी सामने आया है कि दरिंदे आफताब अमीन पूनावाला व श्रद्धा वालकर के बीच पिछले दो वर्ष से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। वह शुरू से ही श्रद्धा के साथ यानि वर्ष 2020 से ही मारपीट करता था।
- फोटो : अमर उजाला
एक बार तो उसने श्रद्धा के साथ इतनी मारपीट की थी उसे तीन दिन अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। एक बार पिटाई के बाद श्रद्धा ने अपने टीम लीडर को बताया था कि उसके बदन में दर्द हो रहा है। ये खुलासा श्रद्धा व उसके टीम लीडर करण भक्की की व्हाट्सएप चैट सामने आने से हुआ है।
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स
- फोटो : वीडियो ग्रैब
शुक्रवार को ये चैट टीम लीडर ने सोशल मीडिया पर लीक की है। इसके अलावा श्रद्धा का चोट लगा हुआ चेहरा भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्रद्धा का चोट लगा चेहरा उसके दोस्त ने वायरल किया है। दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के साथ मारपीट करने के एंगल से भी जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा व करण भक्की के साथ हुई ये चैट 24 नवंबर, 2020 की है। इसमें वह तबीयत ठीक ना होने की बात बता रही है। इसी समय आफताब ने उसे पीटा था। श्रद्धा चैट में कहती है कि उसे घर जाने से सब ठीक हो गया है और वह अब बाहर जा रहा है।
विज्ञापन
श्रद्धा और उसके दोस्तों के बीच हुई चैट्स
- फोटो : अमर उजाला
उसने चैट में आगे लिखा था कि मैं आज काम नहीं कर पाऊंगी, क्योंकि कल हुई मारपीट की वजह से उसका शायद बीपी कम हो गया है। उसके शरीर में दर्द हो रहा है। बैड से उठने की शरीर में एनर्जी नहीं बची है।