प्रद्युम्न हत्याकांड: सीबीआई ने सात एंगल से शुरू की तफ्तीश, 41 लोगों से करेगी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई सात अलग-अलग एंगल पर तफ्तीश शुरू कर दी है। इसके साथ ही सभी साक्ष्यों को जुटाने के लिए अपनी टीम की ड्यूटी लगाई है। सीबीआई को आशंका है कि अशोक के अलावा और भी आरोपी हो सकता है।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को टीम ने पुलिस से स्कूल की सीसीटीवी फुटेज लेकर करीब चार घंटे तक अलग-अलग पहलुओं पर जांच की। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने नए सिरे से जांच शुरू की है। सीबीआई दोबारा बयान दर्ज करना चाहती है।
इसके लिए केस से संबंधित सभी लोगों की चेक लिस्ट बनाई गई है। सूत्रों की मानें तो इसमें 41 नाम हैं। मुख्य रूप से कंडक्टर अशोक कुमार, स्कूल मैनेजमेंट के दो शीर्ष अधिकारी फ्रांसिस थॉमस व जेयस थॉमस, ड्राइवर सौरभ, माली हरपाल, स्कूल की तत्कालीन कार्यवाहक प्रिंसिपल नीरजा बत्रा, कॉर्डिनेटर अंजू डूडेजा और 5 बच्चे, प्रथम प्रत्यक्षदर्शी समेत 41 लोगों को इसमें शामिल किया गया है।
सीबीआई ने कंडक्टर अशोक व गिरफ्तार दो शीर्ष अधिकारी को कोर्ट के जरिये रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके बाद सभी से अलग-अलग बयान लिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, रविवार को आरोपी अशोक को मौका-ए-वारदात पर ले जाकर वहां सीन री-क्रिएट किए जाएंगे।