फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजनूं के टीला में रहते हैं पाक से आए हिंदू शरणार्थी, CAA बनने के बाद बच्ची का नाम रख दिया नागरिकता 

Sun, 22 Dec 2019 06:54 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
CAA: Hindu refugees from Pakistan live in majnu ka tilla  Delhi
Refugee from Pakistan - फोटो : AmarUjala
दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान मजनूं के टीला में जन्मी जिस बच्ची का जिक्र किया था वह बच्ची हिंदू शरणार्थी परिवार की है। नागरिक संशोधन कानून संसद के दोनों सदनों में पास होने के कानून बन गया तो उसके माता-पिता ने जन्मी बच्ची का नाम नागरिकता रख दिया था। 
Trending Videos
CAA: Hindu refugees from Pakistan live in majnu ka tilla  Delhi
बेटी का नाम नागरिकता रखा - फोटो : ANI
नागरिक संशोधन कानून बनने के लिए मजनूं के टीला इलाके में रहने वाले हिंदू शरणार्थियों ने जमकर खुशी मनाई थी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई थी। लोगों को खुशी है कि अब उन्हें भारत की नागरिकता मिल जाएगी और वह भारतीय कहलाए जाएंगे।
CAA: Hindu refugees from Pakistan live in majnu ka tilla  Delhi
रामलीला मैदान में पीएम मोदी - फोटो : ANI
मजनूं के टीला में रहने वाले हिंदू शरणार्थी परिवार ने अपने बच्ची का नाम नागरिकता रखकर सबको चौंका दिया था। नागरिक संशोधन कानून बनने के दो दिन पहले ही बच्ची का जन्म हुआ था। परिवार का कहना था कि कानून बनने की खुशी में बच्ची का नाम नागरिकता रखा था। खुशी इस बात की है कि खानाबदोशी में जी रहे यहां के लोगों को अब जुल्म नहीं सहने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CAA: Hindu refugees from Pakistan live in majnu ka tilla  Delhi
रामलीला मैदान में पीएम मोदी - फोटो : ANI
सालों से जुल्म सहने के बाद करीब 135  हिंदू परिवार पाकिस्तान से दिल्ली आए थे और मजनूं के टीला में रह रहे हैं। इनके पास न तो मकान है और न ही रोजगार के साधन हैं। 
विज्ञापन
CAA: Hindu refugees from Pakistan live in majnu ka tilla  Delhi
रामलीला मैदान में पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : ANI
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मजनूं के टीला में 135 से अधिक परिवारों के करीब 800 लोग रहते हैं। किसी तरह मेहनत करके ये लोग जीवनयापन करते हैं। उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये मजनूं के टीला में ये कैंप 2013 में बना था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed