फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: पीएम मोदी की धन्यवाद रैली में जाना लोगों को पड़ा महंगा, हुए कंगाल

Sun, 22 Dec 2019 06:01 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 22 Dec 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Address Rally in Ramlila Maidan, Pickpocket
मोदी की रैली में भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित धन्यवाद रैली में प्रधानमंत्री मोदी को सुनने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। भारी संख्या में भीड़ देख भाजपा के नेता गदगद थे। इस रैली से प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर खूब हमले किए। साथ ही उन्होंने नागरिकता कानून और एनआरसी पर भी अपनी बात रखी। लेकिन भाषण खत्म होने के बाद कुछ ऐसा हुआ कि लोगों के होश उड़ गए। आइए जानते हैं क्या हुआ...  

Trending Videos
PM Modi Address Rally in Ramlila Maidan, Pickpocket
रैली में भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी का भाषण सुनने सिर्फ उनके चाहने वाले ही नहीं बल्कि जेबकतरे भी पहुंचे थे। भीड़ भाषण सुनने में व्यस्त थी तो वहीं भीड़ में छिपे जेबकतरे अपने काम में लगे हुए थे।  

PM Modi Address Rally in Ramlila Maidan, Pickpocket
रैली में भीड़ - फोटो : ANI

रामलीला मैदान में भीड़ में घुसे जेबकतरों ने कार्यक्रम के दौरान देश के कोने-कोने से आए कई लोगों की जेबें काट लीं। कार्यक्रम शुरू होने के बाद भी भीड़ लगातार बढ़ती रही और बदमाशों ने अपना काम जारी रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Address Rally in Ramlila Maidan, Pickpocket
रैली में भीड़ - फोटो : एएनआई

जेबकतरों के आतंक के कारण कार्यक्रम में आए लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं कई लोग घंटों इंतजार करने के कारण थक गए थे, इसलिए पीएम मोदी के भाषण को बीच में ही छोड़कर वापस लौटने लगे। 

विज्ञापन
PM Modi Address Rally in Ramlila Maidan, Pickpocket
रैली में भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस धन्यवाद रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने नाकरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आप मोदी को गाली दो, विरोध करो, मोदी का पुतला जलाओ। लेकिन देश की संपत्ति मत जलाओ, गरीब की रिक्शा मत जलाओ, गरीब की झोपड़ी मत जलाओ।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed