महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) की महिला और यूथ विंग ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। इसमें आप की छह महिला विधायक भी मौजूद थीं।
2 of 6
आप का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था संभालने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली पुलिस और गृहमंत्रालय चैन की नींद सो रहा है, जबकि राजधानी में बच्चियों और महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हंगामा बढ़ने पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
3 of 6
आप का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 11:30 बजे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता अकबर रोड स्थित गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे। आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री, भाजपा और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। महिला विंग की अध्यक्ष भावना गौड़ ने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।
4 of 6
आप का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्लीवासियों को सुरक्षा देने की जगह पुलिस सिर्फ आप विधायकों को झूठे मुकदमों में फंसाने में जुटी है। उन्होंने चेतावनी दी कि आप विधायक गिरफ्तारी से नहीं डरते, लेकिन इतनी गुजारिश करते हैं कि दिल्ली की बहन-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे मत छोड़िए। वहीं, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि महिला सुरक्षा के मसले पर आप कभी समझौता नहीं करेगी। इसके लिए पार्टी सड़क से संसद तक विरोध करेगी।
5 of 6
आप का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
हंगामा बढ़ता देख प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस उन्हें संसद मार्ग थाने ले गई। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। हालांकि, थाने से ही विधायक अलका लांबा ने एक वीडियो शूट कर ट्वीट किया कि एक महिला को शुगर की दवा की सख्त जरूरत थी, उसे चार घंटे बाद तक दिल्ली पुलिस ने नहीं छोड़ा। सुबह से महिलाएं थाने में हैं। इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा।