फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: बुराड़ी में 10 लोगों की मौत की मिस्ट्री से उठा पर्दा, रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 11 Jul 2018 12:25 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
burari Death Mystery case latest news update: 10 people was died due to hanging in delhi
burari death case - फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी कांड में 11 में से 10 लोगों की मौत के मामले की मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है। पुलिस को मंगलवार देर रात भाटिया परिवार के दस लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। ललित की मां नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि 10 लोगों की मौत फांसी लगने से हुई है। इनमें कुछ लोगों की गर्दन की हड्डी टूट गई थी। 
burari Death Mystery case latest news update: 10 people was died due to hanging in delhi
burari death case - फोटो : अमर उजाला
भाटिया परिवार के 11 लोगों के शवों का मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के तीन-तीन डॉक्टरों के दो मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया था। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाटिया परिवार के 11 में से दस लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच कर रहे डीसीपी डॉ. जॉय टर्की को मिली है। 
 
burari Death Mystery case latest news update: 10 people was died due to hanging in delhi
burari death case - फोटो : अमर उजाला
इससे खुलासा हुआ है कि शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं थे। हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक-दो दिन में मिलने की संभावना है। इस मामले में अब पुलिस की कार्रवाई तेज होने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
burari Death Mystery case latest news update: 10 people was died due to hanging in delhi
burari death case
पुलिस एक-दो दिन में 11 लोगों के विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेज देगी। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने हैंडराइटिंग के नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया, ताकि पता लगाया जा सके कि घर से जो रजिस्टर मिले हैं, वह किसने लिखे थे। 
विज्ञापन
burari Death Mystery case latest news update: 10 people was died due to hanging in delhi
burari death case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बुराड़ी स्थित एक स्कूुल, बैंक और तिमारपुर स्थित स्कूल को हैंडराइटिंग के नमूने लेने के लिए पत्र लिख दिया है। तिमारपुर स्थित स्कूल में भाटिया परिवार के बच्चे शिवम और ध्रुव पढ़ते थे। पुलिस ने प्रियंका के कार्यालय में पत्र लिखकर हैंडराइटिंग के नमूने मांगे हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed