{"_id":"5c05b144bdec22415a7fa24d","slug":"bulandshahr-clash-inspectors-were-stuck-alone-among-rioters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर बवाल: खेत में दंगाइयों के बीच अकेले फंस गए थे कोतवाल, हमराह भी छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर बवाल: खेत में दंगाइयों के बीच अकेले फंस गए थे कोतवाल, हमराह भी छोड़कर भागे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 04 Dec 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के चिंगरावठी पुलिस चौकी पर बेकाबू भीड़ को काबू करने की कोशिश में कोतवाल की गाड़ी सड़क किनारे एक खेत में घुस गई। उपद्रव के बाद वायरल हो रहे एक वीडियो में कोतवाल सुबोध कुमार अपनी गाड़ी की ड्राइवर साइड की पिछली सीट से सिर के बल जमीन पर लटके नजर आ रहे हैं। तब वह मरणसन्न हालत में थे। इस हालत में कोतवाल को देखने के बाद भी दंगाई थमे नहीं, करीब ढाई सौ मीटर दूर चौकी पर लौट कर हंगामा करने लगे।
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में स्याना कोतवाल की गाड़ी सड़क किनारे एक खेत में खड़ी दिख रही है। पथराव व दंगाइयों द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। इस दौरान दंगाइयों ने बेखौफ होकर कोतवाल का वीडियो बनाया। वीडियो में फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है। वीडियो में कोतवाल सुबोध कुमार सिंह गाड़ी की ड्राइवर के पीछे वाली साइड में सिर के बल लटके हुए हैं।
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
उनका सिर जमीन से सटा हुआ नजर आ रहा है। उनके बाएं हाथ व शरीर के बाएं हिस्से पर कोई चोट का निशान नजर नहीं आ रहा। वीडियो में दंगाई आपस में कोतवाल के मरने की चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दंगाई गाली-गलौच करते हुए सड़क की ओर भागते नजर आ रहे हैं और सड़क पर पहुंचते ही एक अन्य गाड़ी को पलटने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल को छोड़कर भाग खड़े हुए हमराह
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाल सुबोध कुमार अकेले गाड़ी में रह गए थे, आसपास कोई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। कोतवाल को अकेला छोड़कर उनके हमराह व अन्य साथी भी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। सवाल यह भी है कि गाड़ी में अंदर बैठे कोतवाल की मौत पथराव से हुई तो उनका शव गाड़ी के अंदर खेतों में कैसे पहुंच गया? कोतवाल की पिस्टल कहां गई? पुलिस अधिकारी अभी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस अधिकारी आरोपियों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दंगाइयों की पहचान कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- केबी सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर
- केबी सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर