फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात: बेटा -बेटी का किया कत्ल, पत्नी गंभीर; यहां मिली हत्यारे की लाश

Sun, 21 Apr 2024 12:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Apr 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi Crime News: Brother And Sister Murdered, Mother Serious Father Dead Body Found On Railway Track
Delhi murder - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पांडव नगर स्थित शशि गार्डन में नाबालिग भाई-बहन की हत्या कर दी गई, जबकि इनकी मां पर जानलेवा हमला किया गया। हत्या का शक बच्चों के पिता पर था, जिसका शव आनंद विहार में रेलवे ट्रैक पर मिला है। 


मृत बच्चों की शिनाख्त कार्तिक चौरसिया (15) और आस्था उर्फ गुन्नू (9) के रूप में हुई है। मां शन्नू चौरसिया (40) को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आशंका जताई कि बच्चों की गला दबाकर हत्या के बाद श्यामजी ने भारी वस्तु से इनकी मां पर हमला किया। बाद में वह तीनों को मरा हुआ समझकर घर का बाहर से ताला लगाकर चला गया। 
Delhi Crime News: Brother And Sister Murdered, Mother Serious Father Dead Body Found On Railway Track
Delhi murder - फोटो : एएनआई
शुक्रवार की शाम को रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। शनिवार को उसकी पहचान श्यामजी के रूप में हुई। पुलिस को शक है कि उसने हत्याकांड के बाद खुद भी जान दे दी। बृहस्पति या शुक्रवार रात हत्या किए जाने की आशंका है। जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या के समय का पता चल सकेगा।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से यूपी के प्रतापगढ़ के पोस्ट मांधाता स्थित गांव अहिना निवासी श्यामजी चौरसिया दिल्ली में परिवार के साथ पांडव नगर के शशि गार्डन की गली नंबर-6 में रहता था। परिवार में पत्नी शन्नू चौरसिया के अलावा दो बच्चे कार्तिक और बेटी आस्था थे। श्यामजी मयूर विहार फेज-1 के पास चाय की दुकान चलाता था।
Delhi Crime News: Brother And Sister Murdered, Mother Serious Father Dead Body Found On Railway Track
Delhi murder - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पास के सरकारी स्कूल में नौवीं और आस्था छठी कक्षा की छात्रा थी। श्यामजी के चार अन्य भाई पांडव नगर और शशि गार्डन में अपने परिवारों के साथ रहते हैं। रिश्तेदार अमृतलाल ने बताया कि परिजन शुक्रवार सुबह से श्याम से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। शन्नू का मोबाइल बंद था, जबकि श्यामजी का फोन उठ नहीं रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Crime News: Brother And Sister Murdered, Mother Serious Father Dead Body Found On Railway Track
Delhi murder - फोटो : अमर उजाला
इस बीच शाम को श्यामजी का छोटा भाई रामजी दूसरी मंजिल स्थित भाई के फ्लैट पर पहुंचा। वहां बाहर से ताला लगा था। भाई ताला लगा देखकर लौट गया। शनिवार सुबह भी ऐसा ही हुआ। ताला लगा देखकर रामजी वापस लौट गया, लेकिन उसे घर से दुर्गंध आती हुई महसूस हुई।

 
विज्ञापन
Delhi Crime News: Brother And Sister Murdered, Mother Serious Father Dead Body Found On Railway Track
Delhi murder - फोटो : अमर उजाला
कुछ गड़बड़ लगने पर दोपहर को रामजी दोबारा घर पहुंचा तो दुर्गंध और ज्यादा आ रही थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेन गेट पर लगे ताले को तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। अंदर लाइट और पंखे चल रहे थे। एक कमरे में कार्तिक और आस्था के शव पड़े थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed