गुरुग्राम के धनवापुर गांव में मिट्टी खोदाई और पानी सप्लाई के अवैध कारोबार पर वर्चस्व को लेकर दो परिवारों में मारपीट व पथराव के साथ गोली चलने का मामला सामने आया है। इस वारदात में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव से लग्जरी कारों के शीशे तोड़ दिए गए। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज किया है। एक में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि दूसरी ओर से नौ लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
2 of 5
रास्ते में पड़े पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार धनवापुर गांव में पूर्व पार्षद नवीन दहिया व उसके भाई गैंगस्टर सुनील उर्फ तोता सहित अन्य पर मारपीट करने व पथराव के साथ गोली चलाने का आरोप हैं। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी हमला कर दिया। इस दौरान घर के सामने खड़ी लग्जरी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस को एक सूचना गांव धनवापुर, गुरुग्राम में गोली चलने के संबंध में प्राप्त हुई थी। सूचना पाकर थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम गांव धनवापुर पहुंची। जहां पर ज्ञात हुआ कि दो पक्षों में लड़ाई-झगड़ा व लाठी डंडों से मारपीट हुई है। इस दौरान गोली भी चली है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने, गोली चलाने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पुलिस टीम को शिकायत दी।
3 of 5
पथराव में टूटा गाड़ी का शीशा
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में हिमांशु दहिया व मोनिका की शिकायत पर थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम व बंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामला दर्ज किया है। उपरोक्त वारदात में आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना व अपराध शाखाओं की विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई हैं और इस संबंध में कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभियोगों में नियमानुसार अनुसंधान जारी है।
4 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि सुनील उर्फ तोता दो दिन पहले ही जमानत पर छूट कर बाहर आया था। दोनों परिवार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसी के चलते वारदात को अंजाम दिया है।
5 of 5
पथराव के बाद घटनास्थल पर छानबीन में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
धनवापुर गांव में पानी व मिट्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। एक दूसरे को लेकर नंबर एक पर दिखाने में लगे हैं। यहां पर बाहरी पहलवान व अन्य लोगों का उठना बैठना है। आठ-नौ साल पहले भी एक दूसरे परिवार से विवाद हो चुका है। जिसमें बाद में समझौता भी हुआ है।
दो परिवारों में झगड़ा होने के सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं। - यशवीर, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम।