फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दिल्ली में 13 साल बाद हुआ ब्लास्ट, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां; जानें कब-कब लहूलुहान हुई राजधानी

Mon, 21 Oct 2024 05:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 21 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Blast happened in Delhi after 13 years security agencies on alert
रोहिणी में हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह हुए धमाके ने एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बीते 13 साल बाद इस तरह का धमाका हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने पांच घंटे तक घटनास्थल की जांच की। इससे पहले सितंबर 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका हुआ था जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी। वहीं जनवरी 2022 में गाजीपुर फूल मंडी के गेट पर बैग में आईईडी विस्फोटक बरामद हुआ था। जिसे एनएसजी की बम निरोधक दस्ता की टीम एक बड़ा गड्ढा कर उसमें बम को निष्क्रिय कर दिया था। जांच में सामने आया था कि बम को बनाने में आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट के साथ ही छर्रे का इस्तेमाल किया गया था। वहीं दिसंबर 2023 में इजराइली दूतावास के बाहर भी धमाका हुआ था, लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

Blast happened in Delhi after 13 years security agencies on alert
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : भूपिंदर सिंह

रोहिणी में हुए धमाके के मामले में अभी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से यह नहीं बताया गया है कि यह ब्लास्ट आतंकी साजिश है या कुछ और। जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक सामग्री को इस प्रकार से लगाया गया कि उसके रिफ्लेक्टिव प्रेशर से शॉकवेव उत्पन्न हो, जिससे आसपास के इलाके में नुकसान पहुंचे। जांच रिपोर्ट से यह पता चलेगा कि धमाके में कौन से केमिकल व विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। अभी फिलहाल एजेंसियों को यह पता लगाना मुश्किल हो रह है कि धमाका कैसे कराया गया। मौके से टाइमर, डेटोनेटर, तार, बैट्री, घड़ी जैसे उपकरण आदि नहीं मिले हैं।

Blast happened in Delhi after 13 years security agencies on alert
जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : भूपिंदर सिंह

स्कूल में पढ़ते हैं सुरक्षा बलों के अधिकारियों के बच्चे
सीआरपीएफ स्कूल में पांच श्रेणी में छात्र-छात्राओं को सिलेक्ट किया जाता है। इसमें सीआरपीएफ अधिकारियों के बच्चे, सीआरपीएफ के रिटायर्ड और हैंडीकैप अधिकारियों के बच्चे, अन्य पैरामिलिट्री फोर्सेस (आईटीबीपी, बीएसएफ आदि) के जवानों के बच्चे पढ़ते हैं। यदि सीट बचती है तो नॉन सर्विस वाले लोगों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Blast happened in Delhi after 13 years security agencies on alert
घटनास्थल पर की गई घेराबंदी - फोटो : भूपिंदर सिंह

50 मीटर की दूरी पर मौजूद थे 20 लोग...
जिस जगह पर धमाका हुआ है वहां से 50 मीटर की दूरी पर 20 लोग मौजूद थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पास में एक पूड़ी-सब्जी की एक दुकान है। वहां पर सुबह लोग पूड़ी-सब्जी खाने के लिए आते हैं। जिस समय ब्लास्ट हुआ, यहां खड़ी गाड़ियों में और दुकान के पास करीब 10 से 12 लोग पूड़ी-सब्जी खा रहे थे।

विज्ञापन
Blast happened in Delhi after 13 years security agencies on alert
जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली में हुए धमाके...
दिनांक स्थान मौत घायल
छह जनवरी 2000 पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन 00 20
27 फरवरी 2000 पहाड़गंज 00 08
16 मार्च 2000  सदर बाजार 00 07
18 जून 2000 लाल किला 02 00
नौ मई 2001 सेना मुख्यालय/डलहौजी रोड 00 01
11 अगस्त 2001 साउथ एक्सटेंशन 00 02
13 दिसंबर 2001 संसद 11 30
22 मई 2005 लिबर्टी/सत्यम सिनेमा 01 60
14 अप्रैल 2006 जामा मस्जिद, वाल्ड सिटी, पुरानी दिल्ली 00 14
13 सितंबर 2008 करोल बाग, कनाट प्लेस और ग्रेटर कैलाश 25 150
27 सितंबर 2008 फूल बाजार, महरौली 03 21
मई 2011 दिल्ली हाई कोर्ट 00 00
सितंबर 2011 दिल्ली हाई कोर्ट 11 74
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed