फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दिल्ली में BJP की चुनावी रैली, पुरुष-महिला सबने किया वो जिसकी कानून नहीं देता इजाजत

Sat, 15 Apr 2017 09:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Apr 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
bjp workers ignored traffic rules during rally for mcd election
MCD Election

कहते हैं अगर आप दिल्ली में बिना हेलमेट यात्रा करने निकल जाएं तो चालान कटना तय है लेकिर अगर आप किसी पॉलिटिकल रैली में भाग ले रहे हैं तो इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। वो भी तब जब आप उस पार्टी की चुनावी रैली में भाग ले रहे हों जिसका दिल्ली में राज हो।

bjp workers ignored traffic rules during rally for mcd election

शुक्रवार को दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोड शो किया और इस दौरान दो पहिया वाहनों से लेकर कारों तक ने ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

bjp workers ignored traffic rules during rally for mcd election

बता दें कि दिल्ली में 23 अप्रैल को एमसीडी के चुनाव होने हैं जिसके नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंके हुए हैं। लेकिन राजनीतिक दल जो चुनाव के बाद राज करने वाली हैं और कानून बनाने और पालन कराने की जिम्मेदारी संभालने वाली हैं अगर उनकी रैलियों में ही खुलेआम कानून तोड़ा जाने लगे तो आगे की आप सोच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp workers ignored traffic rules during rally for mcd election

इस चुनावी रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं में किसी ने भी गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट पहनने की जरूरत महसूस नहीं की। इससे भी ज्यादा चौंका देने वाली बात ये रही कि दिल्ली पुलिस ने इनके खिलाफ कोई कार्यवाही करना तो दूर उन्हें ऐसा करने से रोकने का भी प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन
bjp workers ignored traffic rules during rally for mcd election

इस रैली में महिलाएं भी शामिल थीं और वो ऐसे दोपहिया वाहनों पर सवार थीं जिस पर तीन-तीन लोग सवार थे जबकि, दो प‌हिया वाहनों पर दो से ज्यादा व्यक्ति की सवारी कानूनी तौर पर गलत है। क्या केजरीवाल दिल्ली पुलिस की इस अनदेखी को भी चुनावी मुद्दा बनाएंगे?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed