फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता नवीन जैन की आत्महत्या मामले में नया मोड़, पुलिस ने बताया क्यों मारी खुद को गोली

Mon, 10 Jun 2019 04:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Jun 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
bjp leader naveen jain suicide new revelation police tells why he commit suicide
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता एवं कारोबारी नवीन जैन की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि क्यों नवीन जैन जैसे बड़े कारोबारी ने मां और भाइयों के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

bjp leader naveen jain suicide new revelation police tells why he commit suicide
नवीन जैन ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना है कि गोदाम को लेकर भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। गोदाम मां के नाम है और भाई उस गोदाम को देना नहीं चाहते थे। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। उधर, जैन स्थानक कविनगर में शुक्रवार को शोकसभा हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, भाजपा नेता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

bjp leader naveen jain suicide new revelation police tells why he commit suicide
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार दोपहर अशोक नगर कालोनी निवासी गांधीनगर किसान मोर्चा भाजपा के मंडल अध्यक्ष एंव कारोबारी नवीन जैन (50) ने मां और भाइयों के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बेटे रचित जैन ने ताऊ पंकज और पवन के खिलाफ नगर कोतवाली में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader naveen jain suicide new revelation police tells why he commit suicide
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

आत्महत्या के बाद पुलिस को तीसरे दिन विवाद के कारण पता चला है। नगर कोतवाल लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि नवीन जैन की मां शारदा जैन के पास एक गोदाम है। वह पिछले काफी समय से गोदाम की मांग कर रहे थे। क्योंकि पिछले दिनों उन्होंने डिस्पोजल गिलास व कप की फैक्ट्री लगाई थी। उसका सामान रखने के लिए उन्हें आवश्यकता थी। वह मां से गोदाम लेना चाहते थे। जबकि उनके पंकज और पवन विरोध कर रहे थे। विरोध के दौरान ही उन्होंने आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है। कई बिंदुआें पर जांच जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
bjp leader naveen jain suicide new revelation police tells why he commit suicide
naveen jain suicide - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, कविनगर जैन स्थानक में नवीन जैन के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह ने श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने कहा कि नवीन जैन बहुत अच्छे इंसान थे। वह व्यक्ति रूप से कई बार लोगों की समस्याएं लेकर भी आए। परिवार और हमारे लिए बड़ी क्षति है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed