फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High-speed network to be available for hearings at Tihar-Rohini jails.

Delhi NCR News: तिहाड़-रोहिणी जेल में सुनवाई के लिए मिलेगा हाई स्पीड नेटवर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
27.54 करोड़ रुपये से अपग्रेड होगा लोकल एरिया नेटवर्क, 840 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बढ़ेगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली की जेलों में अब वर्चुअल सुनवाई के लिए हाई स्पीड नेटवर्क मिलेगा। तिहाड़ और रोहिणी जेल में हाई स्पीड लैन (लोकल एरिया नेटवर्क) लगाया जाएगा। इस पर 27.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे कैदियों की अदालत के साथ 840 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो पाएगी। सरकार की तकनीकी मूल्यांकन समिति ने योजना को मंजूरी दे दी है।

तिहाड़ और रोहिणी जेल में मौजूदा लैन नेटवर्क 2004 और 2010 में स्थापित किया गया था। लंबे समय से अपग्रेड नहीं होने के कारण यह नेटवर्क अब पुराना हो चुका है। नए हाई स्पीड नेटवर्क से जेलों में सुरक्षित, भरोसेमंद और बेहतर गुणवत्ता वाली इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। जेलों में हाई स्पीड नेटवर्क की जरूरत नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद और बढ़ गई है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 187 के तहत न्यायिक हिरासत में बंद आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेशी और सुनवाई का प्रावधान है। ऐसे में जेलों में मजबूत डिजिटल नेटवर्क को जरूरी माना गया है।
विज्ञापन


ई-प्रिजन से ई-कोर्ट तक बढ़ा डिजिटल इस्तेमाल
जेलों में ई-प्रिजन, ई-पैरोल और ई-फरलो जैसी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की सेवाओं का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। इसके अलावा ई-कोर्ट से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए भी इंटरनेट आधारित ढांचे की जरूरत है। तकनीकी समिति ने जेल विभाग को नेटवर्क और सुरक्षा ढांचे में एनआईसी की मुफ्त उपलब्ध सेवाओं के इस्तेमाल पर भी विचार करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच महीने में पूरी हो जाएगी परियोजना
अधिकारियों के मुताबिक निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा, इसे करीब पांच महीने में तैयार करने की तैयारी है। इससे जेलों से अदालतों तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित कार्यवाही के लिए नेटवर्क क्षमता बढ़ेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed