फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PCR वैन से टकराई बाइक, 2 छात्रों की गई जान, पिता का आरोप पुलिस की गलती से हुई मौत

Mon, 07 May 2018 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 May 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
bike rams in pcr van 2 students lost their lives, father alleges pcr jumps red light and hit bikes
pcr bike accident - फोटो : अमर उजाला

अलीपुर के सिंधु बार्डर के पास शनिवार रात बाइक सवार दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों पल्सर बाइक से सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। सिंधु बार्डर के पास उनकी बाइक पीसीआर वैन से टकरा गई।

bike rams in pcr van 2 students lost their lives, father alleges pcr jumps red light and hit bikes
pcr bike accident - फोटो : अमर उजाला

जख्मी छात्रों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय छात्रों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लाल बत्ती पर अचानक पीसीआर आ जाने से हादसा हुआ है। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान पर लापरवाही से हादसा होने का मामला दर्ज किया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

bike rams in pcr van 2 students lost their lives, father alleges pcr jumps red light and hit bikes
pcr bike accident - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, मरने वाले छात्रों की पहचान गांव जेठरी सोनीपत निवासी अमरजीत सिंह (20) और आगरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी नरेंद्र चौधरी (24) के रूप में हुई है। दोनों मुखर्जी नगर स्थित कोचिंग सेंटर में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और वजीराबाद में रहते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों छात्र शनिवार रात दो बाइकों पर दो अन्य दोस्तों के साथ सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर पराठा खाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bike rams in pcr van 2 students lost their lives, father alleges pcr jumps red light and hit bikes
pcr bike accident - फोटो : अमर उजाला

रात करीब 12:30 बजे सिंधु बॉर्डर के पास लाल बत्ती पर इनकी बाइक पीसीआर वैन से टकरा गई। हादसे में दोनों छात्रों के सिर में गंभीर चोट लगी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आ रहे उनके दोनों दोस्त पहुंच गए। दोनों छात्रों को जख्मी हालत में राजा हरिश्चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
bike rams in pcr van 2 students lost their lives, father alleges pcr jumps red light and hit bikes
pcr bike accident - फोटो : अमर उजाला

नरेंद्र के पिता सत्यप्रकाश चौधरी ने आरोप लगाया है कि चश्मदीदों ने उन्हें बताया कि गलती पीसीआर वैन चालक की थी। उनका बेटा अपनी बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान लालबत्ती जंप कर पीसीआर वैन हाईवे पर आ गई। जिसकी वजह से बाइक पीसीआर से टकरा गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच कर पता लगाया जा रहा है कि किसकी गलती से दुर्घटना हुई है। नरेंद्र के पिता सत्यप्रकाश ने बताया कि नरेंद्र के दोस्तों से उन्हें हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि पीसीआर की गलती पाई जाए तो आरोपी को सजा मिलनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed