फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DU कॉलेज: ग्रेवयार्ड के ऊपर लगे क्रास पर लिखे गए हैं आपत्तिजनक शब्द, देखें तस्वीरें

Mon, 07 May 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 May 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
somebody wrote offensive words on the cross sign on at st, stephens college of delhi university
du graveyard - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह यह मामला तब सामने आया जब एक छात्र ने यह सब कुछ देखा। उसने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी। किसी भी विवाद से बचने के लिए कॉलेज ने लिखे हुए शब्दों को साफ करा दिया। इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली गई है। वहीं पुलिस का भी कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

somebody wrote offensive words on the cross sign on at st, stephens college of delhi university
du graveyard - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित सेंट स्टीफंस कॉलेज में चैपल के गेट पर शरारती तत्वों ने ‘मंदिर यहीं बनेगा’ लिख दिया। यही नहीं उसके पीछे बने ग्रेवयार्ड के ऊपर लगे क्रास पर ‘आई एम गोइंग टू हेल’ (मैं नर्क में जा रहा हूं) लिख दिया। उधर इस घटना और लिखे हुई लाइन की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद छात्र संगठनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। एनएसयूआई ने इसके लिए दक्षिणपंथियों को जिम्मेदार बताया।

somebody wrote offensive words on the cross sign on at st, stephens college of delhi university
du graveyard - फोटो : अमर उजाला

छात्र संगठन ने कहा कि दक्षिणपंथी लोग कैंपस में धार्मिक उन्माद फैला रहे हैं। छात्रों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है। डूसू के अध्यक्ष रॉकी तुसीद ने कहा कि यह चिंता की बात है। वह इस संबंध में डीयू प्रशासन से बात करेंगे।  उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस पूरी घटना की निंदा की है। एबीवीपी पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed