फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 अप्रैल को भारत बंद के मद्देनजर यूपी के इस शहर में आज शाम 6 बजे तक नहीं चलेगा इंटरनेट

Tue, 10 Apr 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 10 Apr 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
bharat bandh 10 april: internet in hapur to be suspended from 6 pm of 9 april upto 24 hours dm order
Internet Speed

आरक्षण के विरोध में 10 अप्रैल को होने वाले भारत बंद को ध्यान में रखते हुए यूपी में एहतियातन एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रशासन ने यूपी के एक शहर का इंटरनेट कनेक्शन ही स्थगित करने का फैसला लिया है।

bharat bandh 10 april: internet in hapur to be suspended from 6 pm of 9 april upto 24 hours dm order
Internet

बता दें कि सोशल मीडिया पर चल रहे आरक्षण के विरोध में भारत बंद के आह्वान से पुलिस इतनी सतर्क है कि वह दोबारा 2 अप्रैल (एससी/एसटी एक्ट को लेकर हुए भारत बंद के दौरान हुए बवाल) जैसे हालात पैदा नहीं होने देना चाहती। इसलिए पिछली बार इन प्रदर्शनों से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक के डीएम ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट सस्पेंड रखने का ऐलान किया है।

bharat bandh 10 april: internet in hapur to be suspended from 6 pm of 9 april upto 24 hours dm order
internet
दरअसल हापुड़ के डीएम ने ये ऐलान किया है कि 10 अप्रैल को होने वाले भारत बंद को ध्यान में रखते हुए शहर में आज शाम 6 बजे से कल शाम 6 बजे तक इंटरनेट सर्विस काम नहीं करेगा। 24 घंटे के लिए सेवाएं स्थगित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bharat bandh 10 april: internet in hapur to be suspended from 6 pm of 9 april upto 24 hours dm order
bharat bandh - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 2 अप्रैल को जब एससी/एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा किए गए दो बदलावों के विरोध में दलितों ने भारत बंद बुलाया था तब हापुड़ में भारी हिंसा हुई थी।
विज्ञापन
bharat bandh 10 april: internet in hapur to be suspended from 6 pm of 9 april upto 24 hours dm order
bharat bandh - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार भी तीन घंटों तक गुरुद्वारे में शरण लेने को मजबूर हुए थे। कई बसों में आग लगा दी गई थी व पूरे शहर में तोड़फोड़ भी हुई थी। प्रशासन का मानना है कि सोशल मीडिया किसी भी आंदोलन को उग्र करने में बहुत मदद करता है इसलिए हापुड़ में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई  हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि 10 अप्रैल को बुलाया गया भारत बंद किसी संगठन आदि द्वारा नहीं बुलाया गया है बल्कि व्हॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी फैला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed