आईएएस टॉपर टीना डाबी ने दूसरे नंबर के टॉपर अतहर आमिर से शादी रचा ली है। टॉपर बनने के बाद दोनों का तीन साल तक अफेयर चला जिसके बाद ये दोनों दिल्ली से बहुत दूर कश्मीर की वादियों में शादी के बंधन में बंध गए। देखिए इनकी सगाई से लेकर शादी तक की तस्वीरें-
2 of 9
tina
- फोटो : social media
24 साल की टीना डाबी दिल्ली की रहने वाली हैं जबकि आमिर कश्मीर के रहने वाले हैं। बता दें कि टीना डाबी ने मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस टॉपर बनकर सबको चौंका दिया था। टीना और अतहर ने शनिवार को कश्मीर के पहलगाम में शादी रचा ली।
3 of 9
tina
- फोटो : social media
शादी के बाद दोनों दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के देवेपोरा मट्टन गांव गए जो अतहर का पैतृक गांव बताया जा रहा है। बता दें कि अतहर आमिर साल 2015 में हुई आईएएस परिक्षा के सेकेंड टॉपर थे। दोनों के इस रिश्ते को हिंदू महासभा वालों ने ‘लव जिहाद’ का नाम दिया था।
2015 यूपीएससी परीक्षा टॉप करने वाली पहली दलित लड़की टीना डाबी और अतहर आमिर-उल-शफी खान की मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी फॉर एडमिनेस्ट्रेशन में हुई थी।
बता दें दोनों टॉपर्स एक दूसरे को पिछले तीन साल से डेट कर रहे थे। आमिर के साथ अपनी नजदीकियों को टीना ने कभी भी लोगों से नहीं छुपाया। अपने रिश्ते की जानकारी खुद टीना डाबी ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालकर दी। उन्होंने बताया कि वो अतहर के साथ रिलेशनशिप में है। जिसके बाद उनके फेसबुक वाल पर बधाई संदेशों की लाइन लग गई।