फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Four special trains to run during the festive season.

दिल्ली: त्योहारी सीजन में चलाई जाएंगी चार स्पेशल ट्रेनें, गाड़ियों का संचालन साप्ताहिक से लेकर दैनिक आधार पर

Wed, 09 Sep 2026 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Sep 2026 06:46 AM IST
सार

त्योहारी सीजन में यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। इस सीजन में चार आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
Delhi: Four special trains to run during the festive season.
प्रतीक चित्र

विस्तार

त्योहारी सीजन में यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। इस सीजन में चार आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें आनंद विहार टर्मिनल से लौकहा बाजार (बिहार) और पाटलिपुत्र के लिए दैनिक ट्रेनों के संचालन के साथ योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के बीच साप्ताहिक और हजरत निजामुद्दीन-दादर के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन सेवा शुरू होगी। इससे दिल्ली से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04014/04013 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल 16 सितंबर से 29 नवंबर तक आनंद विहार से और 17 सितंबर से 30 नवंबर तक लौकहा बाजार से रोजाना चलेगी। ट्रेन संख्या 04314/04313 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश आरक्षित साप्ताहिक स्पेशल चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक ऋषिकेश से और 5 अक्तूबर से 30 नवंबर तक मुजफ्फरपुर से चलेगी। 
विज्ञापन


वहीं ट्रेन संख्या 04002/04001 हजरत निजामुद्दीन-दादर-हजरत निजामुद्दीन आरक्षित सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 13 अक्तूबर से 24 नवंबर तक निजामुद्दीन से और 15 अक्तूबर से 26 नवंबर तक दादर से चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार को निजामुद्दीन से और बृहस्पतिवार को दादर से चलेगी। 04096/04095 आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित स्पेशल ट्रेन 1 अक्तूबर से 29 नवंबर तक आनंद विहार और 2 अक्तूबर से 30 नवंबर तक पाटलिपुत्र से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से सुपौल के लिए भी स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली। नई दिल्ली और सुपौल जंक्शन के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल जंक्शन आरक्षित स्पेशल एक अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। नई दिल्ली से रात 9:35 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04071 सुपौल जंक्शन-नई दिल्ली स्पेशल तीन अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। सुपौल से ट्रेन सुबह 7:45 बजे रवाना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed