{"_id":"5fa60eb48ebc3edc1f66488d","slug":"ballabgarh-nikita-tomar-case-news-sit-starts-investigation-kidnapping-case-closed-in-2018-to-be-reopened","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निकिता हत्याकांड: एसआईटी ने अपहरण कांड से शुरू की जांच, दोबारा से खोला जाना है 2018 में बंद हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकिता हत्याकांड: एसआईटी ने अपहरण कांड से शुरू की जांच, दोबारा से खोला जाना है 2018 में बंद हुआ मामला
Sat, 07 Nov 2020 08:34 AM IST
शाहरुख खान
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Nov 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
nikita murder case
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुए निकिता तोमर हत्याकांड की चार्जशीट शुक्रवार को एसआईटी ने न्यायालय की एकल में पेश कर दी। टीम ने अपनी जांच की शुरुआत भले ही साल 2018 में हुए अपहरण कांड से की हो, लेकिन अभी तक उन्हें पिछले केस को दोबारा से खोलने की मंजूरी नही मिली है।
निकिता हत्याकांड की चार्जशीट फाइल करने फरीदाबाद कोर्ट पहुंची एसआईटी
- फोटो : अमर उजाला
इस पूरे मामले को अंजाम तक पंहुचाने के लिए अब एसआईटी का अगला टारगेट दो साल साल पहले हुए अपहरण कांड की जांच दोबारा से करना है। जांच टीम ने इसके लिए अदालत में अर्जी लगा रखी है। न्यायालय ने इसके लिए उन्हें 9 नवंबर की तारीख दी है।
मृतक निकिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
निकिता हत्या कांड के पीछे क्या कारण रहे, कैसे ये बात हत्या तक पंहुची और कौन लोग इस मामले को दबाने व फैंसला कराने में शामिल रहे। इन सब बातों की तह तक जाने के लिए पिछले केस को दोबारा से खुलना जरूरी माना जा रहा है। हत्याकांड के बाद मात्र ग्यारह दिनों के अंदर शुक्रवार को एसआईटी ने अपनी चार्जशीट अदालत में दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
nikita murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसमें कोई शक नहीं है कि इस केस में पुलिस ने काफी तत्परता दिखाते हुए काम किया है। चार्जशीट में पुलिस ने हत्याकांड के दिन की दस से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज अपने सबूतों में शामिल की है।
विज्ञापन
दो साल पुराने फोन रिकॉर्ड भी खंगाले
साजिश पुरानी होने के कारण जांच टीम ने निकिता व तौसीफ के दो साल के फोन रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। इसमें दोनों की बातचीत होने की बात सामने आई है। पूछताछ में खुद तौसीफ ने भी यह माना था कि वह उससे शादी करना चाहता था, इसलिए वह फोन पर बात करता था। हालांकि यह बातचीत ज्यादा देर की नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव की बात पुलिस जांच में सामने नहीं आई है।
साजिश पुरानी होने के कारण जांच टीम ने निकिता व तौसीफ के दो साल के फोन रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। इसमें दोनों की बातचीत होने की बात सामने आई है। पूछताछ में खुद तौसीफ ने भी यह माना था कि वह उससे शादी करना चाहता था, इसलिए वह फोन पर बात करता था। हालांकि यह बातचीत ज्यादा देर की नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव की बात पुलिस जांच में सामने नहीं आई है।