फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाबा का ढाबा' को मशहूर करने वाले गौरव ने एफआईआर के बाद कांता प्रसाद को दिए 30 हजार, ये है पूरा मामला

Mon, 09 Nov 2020 11:50 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 09 Nov 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
baba ka Dhaba youtuber gives 30 thousand rupees to owner Kanta Prasad after FIR
baba ka dhaba - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बाबा का ढाबा अभी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बाबा के लिए मिली मदद की रकम में हेरफेर के आरोप में मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज होने के बाद यू-ट्यूबर व फूड ब्लॉगर गौरव वासन ने ढाबा चलाने वाले बुजुर्ग कांता प्रसाद को बाकी बचे करीब 30 हजार रुपये दे दिए हैं। अब गौरव के बैंक खाते में बाबा का एक भी पैसा नहीं बचा है। 



 
baba ka Dhaba youtuber gives 30 thousand rupees to owner Kanta Prasad after FIR
baba ka dhaba - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि कांता प्रसाद के पास अभी तक देश-विदेश से करीब 46 लाख रुपये आ चुके हैं। अचानक भारी मात्रा में आए पैसे के कारण फिलहाल बाबा का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। दक्षिण जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गौरव वासन ने शुरुआत में अपने सोशल मीडिया एकाउंट स्वाद ऑफिसल पर अपना और पत्नी का बैंक एकाउंट दिया था। इनके बैंक खाते में करीब चार लाख रुपये आए थे। गौरव वासन ने बाबा को पैसे दे दिए थे। 

 
baba ka Dhaba youtuber gives 30 thousand rupees to owner Kanta Prasad after FIR
गौरव वासन - फोटो : शुजात आलम
हालांकि बाबा के नाम से आए करीब 30 हजार रुपये गौरव वासन के बैंक खाते में रह गए थे। इस बीच मालवीय नगर पुलिस ने गौरव वासन को पूछताछ के लिए बुलाया था। शुक्रवार को उसके खिलाफ तकनीकी ग्राउंड पर एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद शनिवार को गौरव वासन ने कांता प्रसाद को पूरा पैसा दे दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
baba ka Dhaba youtuber gives 30 thousand rupees to owner Kanta Prasad after FIR
बाबा का ढाबा के बाहर लगी मीडिया और लोगों की भीड़ - फोटो : शुजात आलम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांता प्रसाद के पास जो 75 हजार रुपये नकद डोनेशन आया था उसे भी गौरव वासन ने बुजुर्ग को बैंक ले जाकर खुद जमा कराए थे। जिसके बाद गौरव ने बाबा का एक वीडियो अपलोड कर लोगों से डोनेशन देने से मना किया था। हालांकि इसके बावजूद लोग बाबा को पैसे देते रहे। बाद में सोशल मीडिया पर बाबा का अकाउंट डिटेल शेयर कर दिया गया। जिसके बाद देश विदेश से लोग सीधे बाबा के अकाउंट में पैसे भेजने लगे।

 
विज्ञापन
baba ka Dhaba youtuber gives 30 thousand rupees to owner Kanta Prasad after FIR
बाबा का ढाबा - फोटो : शुजात आलम
बाबा ने किराए पर लिया नया घर, आंखों का ऑपरेशन कराया
पैसे आते ही बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने अपनी आंखों का ऑपरेशन कराया है। उन्होंने एक घर किराए पर लिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग अभी भी बाबा को ट्रोल कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed