फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकिता हत्याकांडः दो साल पुराना ये मामला खुलेगा या नहीं आज होगा फैसला, एसआईटी ने तथ्यों को नहीं किया शामिल

Mon, 09 Nov 2020 09:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 Nov 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Ballabgarh nikita murder case two year old kidnapping case will open or not court will decide today
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला

निकिता हत्याकांड की जांच में साल 2018 में अपहरण के मुकदमे को फिर से खोलने के लिए एसआईटी की ओर से अदालत में लगाई अर्जी पर सोमवार को फैसला हो सकता है। चार्जशीट में एसआईटी ने तौसीफ द्वारा निकिता के अपहरण का उल्लेख किया है, लेकिन उससे संबंधित कोई अन्य तथ्य शामिल नहीं किए।

Ballabgarh nikita murder case two year old kidnapping case will open or not court will decide today
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला

इस केस में निकिता के परिजनों ने अदालत में हलफनामा दे दिया था। इसलिए इसकी जांच फिर से शुरू करने के लिए अदालत की मंजूरी जरूरी है। जांच टीम को मंजूरी मिल जाती है, तो निकिता हत्या केस में कई और चेहरे भी सामने आने की संभावना है। पुराने केस की जांच के दौरान पुलिस तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करेगी। जांच पूरी होने पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी।

Ballabgarh nikita murder case two year old kidnapping case will open or not court will decide today
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला

कड़े सुरक्षा पहरे में निकिता को श्रद्धांजलि सभा, करीब 500 लोग हुए शामिल
बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की हत्या के 13 दिन पूरे हो जाने पर रविवार को सेक्टर दो स्थित कम्युनिटी सेंटर में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हालांकि सभा शांतिपूर्वक ढंग से समाप्त हो गई। तीन घंटे तक चली सभा में करीब 500 लोग शामिल हुए, हालांकि ये एक साथ नही आए थे। कोरोना नियमों के कारण एक साथ भीड़ नहीं जुटने दी गई। दोपहर एक बजे से शुरू हुई श्रद्धांजलि सभा में सबसे पहले परिवार के लोगों ने निकिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद लोगों ने श्रद्धाजंलि देना शुरू किया। यहां किसी तरह की कोई भाषणबाजी नहीं की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। करीब ढाई सौ पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ballabgarh nikita murder case two year old kidnapping case will open or not court will decide today
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला

अतिरिक्त उपायुक्त जयवीर, थाना शहर प्रभारी सुदीप सिंह, अग्रसेन चौकी प्रभारी विनोद गौतम, आदर्श नगर थाना प्रभारी मुकेश गिरी व अन्य थानों का स्टाफ भी यहां लगाया गया था। इसके अलावा ड्रोन से भी लोगों पर नजर रखी जा रही थी। जगह-जगह पर पुलिस ने बैरिकेड लगाए हुए थे। सभा में निकिता के पिता मूलचंद तोमर, माता विजया तोमर, भाई नवीन, मामा एदल सिंह रावत, हाकिम सिह सहित अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Ballabgarh nikita murder case two year old kidnapping case will open or not court will decide today
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला

मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल
श्रद्धांजलि देने आने वाले लोगों के हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे थे। कम्युनिटी सेंटर के गेट पर ही मास्क रखे गए थे। इस दौरान एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा, कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक, भाजपा नेता किशन  ठाकुर, जजपा नेता राजाराम ठाकुर, क्षत्रिय महासभा से प्रकाश सिंह भाटी, पार्षद दीपक चौधरी, पूर्व विधायक शारदा राठौर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, राष्ट्रीय कर्णी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू आदि शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने परिजनों से कहा कि सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सूरजपाल अम्मू ने कहा कि न्याय के लिए जंग जारी रहेगी। उन्होंने परिवार को आर्थिक मदद व निकिता के भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed