{"_id":"5b98f0b9867a557fff72fdc5","slug":"baba-ashu-gurudev-is-owner-of-crores-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले खुद रेप, फिर बेटा बनाया 'बलात्कारी', कहानी एक 'गरीब' साधु की जो आज 'करोड़पति' शैतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले खुद रेप, फिर बेटा बनाया 'बलात्कारी', कहानी एक 'गरीब' साधु की जो आज 'करोड़पति' शैतान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
ashu bhai guruji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुष्कर्म के आरोपों में घिरा बाबा आशु गुरुदेव करोड़ों का मालिक है। आज हम आपको बताएंगे कि एक मामूली ड्राइक्लीनर कैसे करोड़ों की संपत्ति का मालिक बनाया। दरअसल सालों पहले आशु गुरुदेव दिल्ली के रोहिणी में एक मामूली सी ड्राइक्लीन की दुकान चलाता था। वह काफी गरीब था। इस दुकान से उसका घर बड़ी मुश्किल से चल पाता था। एक दिन उसकी मुलाकात एक बाबा से हो गई। वह उस बाबा से इतना प्रभावित हुआ कि आशु गुरुदेव ने बाबा से तंत्र विद्या वशीकरण सीखने का फैसला लिया।
ashu bhai guruji
उसने बाबा से तंत्र मंत्र वशीकरण टोटके आदि सीखा। इसके बाद उसने सोचा कि वह भी बाबा बन जाएगा। लेकिन इसके लिए उसने अपना नाम बदलने का फैसला किया। उसने ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित करने के लिए अपना नाम बदलकर आसिफ से आशु गुरुदेव कर लिया। धीरे-धीरे वह लोगों को अपनी तंत्र विद्या से अपने बातों में बहलाने लगा। लोग उसके झांसे में आते चले गए।
ashu bhai guruji
शुरुआत में तो आशु गुरुदेव खुद अपने नाम के पर्चे गलियों-गलियों और मोहल्लों में जाकर बांटता था। जैसे-जैसे लोग उसके झांसे में फंसते गए उसके यहां अंधभक्तों का तांता बढ़ता गया। जब भक्त बढ़े तो पैसा भी बढ़ा। पैसा बढ़ा तो आशु गुरुदेव ने अपना प्रचार पर्चियों के बजाय समाचार पत्रों और टीवी में शुरू कर दिया। टीवी चैनलों के विज्ञापन से यह बाबा ज्यादा मशहूर हो गया और रोहिणी के छोटे आश्रम से शुरू होता इसका गोरखधंधा कई आश्रमों तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ashu bhai guruji
बाबा करोड़ों की संपत्ति का मालिक हो गया। वह अपने यहां आने वाले लोगों तंत्र-मंत्र और वशीकरण के झांसे में फंसाने लगा। आरोपी बाबा खुद को मां कामाख्या देवी का अनन्य भक्त बताता है। अपने दुखों का इलाज कराने आने वाले किसी को बी यह अंदाजा नहीं था कि यह बाबा लोगों की भावनाओं से खेलेगा और दुष्कर्म जैसे जघन्य कृत्य में भी शामिल होगा।
विज्ञापन
ashu bhai guruji
आपको बता दें कि गाजियाबाद की एक महिला ने आशु गुरुदेव, उसके बेटे व बेटे के दोस्त के खिलाफ हौजखास थाने में मामले में दर्ज कराया था। बाबा आशु का सेक्टर-7, रोहिणी में आश्रम है। दूसरा एक छोटा आश्रम एक्स ब्लाक, हौजखास में है। महिला ने हौजखास थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था वर्ष 2013 में वह बाबा के रोहिणी स्थित आश्रम में गई थी। वहां उनके मैनेजर ने पीने को शीतल पेय दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और इसका फायदा उठाकर बाबा व उसके साथी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वर्ष 2016 में बाबा के बेटे व उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया।