फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: शराब माफिया का शिकार हुई महिला से अस्पताल में मिलने पहुंचे केजरीवाल

Fri, 08 Dec 2017 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Dec 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal meets women who was striped off and naked parade by liquor mafia
liquor mafia busted

नरेला इलाके में शराब माफिया ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) को सूचना देने वाली एक महिला पर जानलेवा हमला किया ज‌िसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल जाकर पीड़ित महिला से मुलाकात की।

arvind kejriwal meets women who was striped off and naked parade by liquor mafia
liquor mafia busted - फोटो : सोशल मीड‌िया

मुख्यमंत्री ने महिला और उसके परिजनों से मिलकर उसकी आपबीती सुनी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं सीएम आज इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल से भी मिलेंगे।


arvind kejriwal meets women who was striped off and naked parade by liquor mafia
liquor mafia busted - फोटो : सोशल मीड‌िया

यह है मामला
नरेला इलाके में शराब माफिया ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) को सूचना देने वाली एक महिला पर जानलेवा हमला किया है। महिला ने उसे रॉड से मारने, कपड़े फाड़ने व निर्वस्त्र कर इलाके में घुमाने का आरोप लगाया है। वहीं महिला ने घटनाक्रम की वीडियो बनाने की बात भी कही है। पुलिस ने मारपीट व कपड़े फाड़ने के आरोप को सही बताया है, जबकि महिला को निर्वस्त्र किए जाने के आरोपों से इनकार किया है। देर रात पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
arvind kejriwal meets women who was striped off and naked parade by liquor mafia
liquor mafia busted - फोटो : सोशल मीड‌िया

उधर, मामले को गंभीर मानते हुए दिल्ली महिला आयोग ने रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त को 12 दिसंबर को तलब किया है। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने बताया कि बुधवार रात महिला ने नरेला इलाके में सांसी महिलाओं से शराब पकड़वाने मेें मदद की थी। इसलिए उस पर हमला किया गया। इलाके से लगभग 350 बोतल शराब पकड़ी गई। शराब पकड़वाए जाने पर शराब माफिया के लोगों ने पुलिस के सामने ही महिला को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
arvind kejriwal meets women who was striped off and naked parade by liquor mafia
liquor mafia busted - फोटो : सोशल मीड‌िया

आयोग ने पुलिस से महिला को सुरक्षा देने के लिए कहा था। बुधवार को नरेला पॉकेट 11 में एक महिला पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें आयोग अध्यक्ष स्वाति जय हिंद, सदस्य प्रोमिला गुप्ता समेत सारिका चौधरी भी मौजूद थीं। इस पंचायत में शामिल महिलाओं ने बताया था कि घरों में अवैध रूप से शराब बेची जाती है। महिलाओं व लड़कियों का इलाके में निकलना मुश्किल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed