फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरुषि-हेमराज हत्याकांडः क्या है 9 साल पुराना मामला जिससे दहल गया था पूरा देश

Fri, 13 Oct 2017 11:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Oct 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
arushi hemraj murder case: here is the full story of this nine year old mysterious murder case
arushi talwar

देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री में से एक नोएडा के चर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड में बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए तलवार दंपत‌ि को र‌िहा कर द‌िया। आरुषि के पिता डॉ. राजेश तलवार और मां डॉ. नूपुर तलवार बेटी व नौकर हेमराज की हत्या के आरोप में उम्रकैद सजा काट रहे हैं। उन्होंने गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। आइए जानते हैं इस केस में कब क्या हुआ और क्या है 9 साल से अनसुलझी ये मर्डर मिस्ट्री-

arushi hemraj murder case: here is the full story of this nine year old mysterious murder case
आरुषि-हेमराज - फोटो : फाइल फोटो

क्या है पूरा मामला- आरुषि व हेमराज की हत्या 15 मई 2008 की रात सेक्टर-25 जलवायु विहार स्थित घर में हुई थी। 16 मई की सुबह आरुषि का खून से लथपथ शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला था। उस दिन नोएडा पुलिस ने घर की छत पर तलाशी नहीं ली थी। लिहाजा, पुलिस ने नौकर हेमराज को लापता मानते हुए उसे ही हत्या का आरोपी मान लिया था।

arushi hemraj murder case: here is the full story of this nine year old mysterious murder case
arushi talwar

केस में 17 मई की सुबह तब नया मोड़ आ गया, जब हेमराज का भी खून से लथपथ शव तलवार दंपति के फ्लैट की छत से बरामद हो गया। ये शव नोएडा में तैनात रह चुके पूर्व डीएसपी केके गौतम ने बरामद किया था। वह हत्याकांड की सूचना मिलने पर अपने एक दोस्त के साथ तलवार दंपत्ति के फ्लैट पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
arushi hemraj murder case: here is the full story of this nine year old mysterious murder case
arushi talwar

हत्याकांड में नोएडा पुलिस ने 23 मई को डॉ. राजेश तलवार को बेटी आरुषि और नौकर हेमराज की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। 1 जून को इस केस की जांच सीबीआई को स्थानांतरित हो गई। सीबीआई की जांच के आधार पर गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट ने 26 नवंबर 2013 को हत्या और सबूत मिटाने का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तब से तलवार दंपति जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
arushi hemraj murder case: here is the full story of this nine year old mysterious murder case
arushi talwar
ये 5 लोग माने गए सस्पेक्ट?
शुरुआत में तो इस केस में 3 नौकरों और तलवार दंपत‌ि समेत कुल पांच लोगों को सस्पेक्ट माना गया। तीनों नौकर सबूत न मिलने की वजह रिहा कर दिए।
1) राजकुमार: यह नेपाल का रहने वाला है। राजकुमार घर का काम देखता था। तलवार दंपती के एक दोस्त के घर का काम भी संभालता था।
2) विजय मंडल: व‌िजय तलवार दंपती के पड़ोस‌ियों के घर में काम करता था।
3) कृष्णा थंडाराज: राजेश तलवार के नोएडा के क्लिनिक में काम करता था। वह हेमराज का दोस्त था। जलवायु विहार के आसपास ही रहता था।
4) खुद तलवार दंपती डॉ. राजेश और नूपुर तलवार। बाद में इन्हें ही दोषी माना गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed