अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान निगम बोध घाट पर भीड़ देखकर जेबकतरे भी पहुंच गए थे। उन्होंने मौका देखकर कुल 12 लोगों की जेबें काट लीं। इनमें एक भाजपा के सांसद बाबुल सुप्रियो का भी नाम सामने आ रहा है। अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में जेबकतरों के पहुंचने की खबर अमर उजाला 26 अगस्त को ही प्रकाशित कर चुका है। इस संबंध में पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारावाला का ट्वीट भी सामने आया है। आगे जानिए क्या है पूरा मामला....
अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में बाबुल सुप्रियो समेत 2 मंत्रियों का फोन चोरी, कुल 12 हुए शिकार
पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने ट्वीट करके शिकायत की है कि रविवार शाम उनका और सुप्रियो सहित 10 अन्य व्यक्तियों के मोबाइल फोन की चोरी हो गई। हालांकि, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में एक शिकायत दर्ज कर ली गई है लेकिन कश्मीरी गेट पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। बाबुल सुप्रियो और एसके तिजारवाला समेत राज्य मंत्री सोम प्रकाश का फोन भी चोरी हुआ था।
यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में पहुंचे जेबकतरे, कई लोगों की जेबें साफ, ऐसे पकड़ में आए
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार निगम बोध घाट पर पहुंचे सामान्य लोग जेबकतरों के शिकार बने। इसी दौरान आरोपी किसी बात पर आपस में झगड़ा करने लगे तो पुलिस की उन पर नजर गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली के निधन की वजह कैंसर नहीं कुछ और, एम्स के डॉक्टर ने बताई असली वजह
यह भी पढ़ेंः पिता अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को देख फूट-फूट कर रो रही थीं बेटी सोनिया, देखें तस्वीरें
इस दौरान वे आपस में बहस करने लगे। पुलिस ने इनको झगड़ा करते देखा तो फौरन दबोच लिया। घटना को लेकर उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।
यह भी पढ़ेंः अटल बिहारी वाजपेयी से नरेंद्र मोदी तक, कैसे प्रधानमंत्री के चहेते बने जेटली? 13 बातें