{"_id":"6b03a3c8812a80f48f0a57a1","slug":"more-than-1-20-lakh-people-visited-the-international-trade-fair-on-sunday-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"45वां व्यापार मेला: छुट्टी के दिन मेले में पहुंचे 1.20 लाख से ज्यादा लोग, खरीदारी-व्यंजनों का उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45वां व्यापार मेला: छुट्टी के दिन मेले में पहुंचे 1.20 लाख से ज्यादा लोग, खरीदारी-व्यंजनों का उठाया लुत्फ
Mon, 23 Nov 2026 10:24 AM IST
Vijay Singh Pundir
सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:24 AM IST
सार
छुट्टी के दिन परिवारों और दोस्तों के साथ पहुंचे लोगों ने देशभर के उत्पादों, हस्तशिल्प, खानपान और मनोरंजन गतिविधियों का आनंद लिया। इससे स्टॉल संचालकों और कारोबारियों में भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में रविवार को दर्शकों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। वीकेंड के दूसरे दिन शनिवार के मुकाबले 71 फीसदी अधिक लोग मेले में पहुंचे। सुबह से ही दर्शकों की आवाजाही शुरू हुई जो कि देर शाम तक करीब 1.20 लाख तक पहुंच गई।
विज्ञापन
छुट्टी के दिन परिवारों और दोस्तों के साथ पहुंचे लोगों ने देशभर के उत्पादों, हस्तशिल्प, खानपान और मनोरंजन गतिविधियों का आनंद लिया। इससे स्टॉल संचालकों और कारोबारियों में भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद जगी है। भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अनुसार, रविवार को दिल्ली-एनसीआर के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे। किसी ने राज्यों के मंडपों में देशभर के उत्पादों और हस्तशिल्प की जानकारी ली तो किसी ने खरीदारी की। खानपान क्षेत्र में अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों का स्वाद लेने वालों की भी भीड़ रही। बच्चों और युवाओं के बीच मनोरंजन गतिविधियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन
सुबह से शाम तक मेले में बनी रही रौनक
छुट्टी का दिन होने से सुबह से ही दर्शक आने लगे। दिन चढ़ने के साथ मेले में लोगों की संख्या बढ़ती गई। विभिन्न मंडपों में प्रदर्शित उत्पादों को देखने, उनकी कीमत पूछने और खरीदारी करने वालों की आवाजाही रही। परिवारों ने एक ही परिसर में देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, खानपान और उत्पादों को देखने का आनंद लिया। इस बार मेले में खरीदारी के साथ मनोरंजन और नए अनुभवों के विकल्प भी दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। बच्चे और युवा खेल तथा अनुभव आधारित गतिविधियों में रुचि दिखा रहे हैं। वहीं खानपान क्षेत्र में लोगों को अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों का स्वाद मिल रहा है। आईटीपीओ की जानकारी के अनुसार, मेले में 90 से अधिक खानपान केंद्र लगाए गए हैं।
विज्ञापन
कारोबारियों को बिक्री बढ़ने की उम्मीद
वीकेंड पर उमड़ी भीड़ से स्टॉल संचालकों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। खासकर हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग के सामान, कपड़े, सजावटी उत्पाद और खानपान से जुड़े स्टॉल पर दर्शकों की आवाजाही कारोबारियों के लिए अहम रही। छुट्टी के दिन परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने उत्पादों की जानकारी लेने के साथ खरीदारी में भी दिलचस्पी दिखाई। कारोबारियों को उम्मीद है कि मेले के आखिरी दिनों में भी दर्शकों की संख्या अच्छी रहेगी।
