पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर जब भाजपा मुख्यालय पहुंचा तो उनका पूरा परिवार भी वहां मौजूद था। ताबूत में पिता के पार्थिव शरीर को देख लाडली बेटी सोनिया फूट-फूट कर रो रहीं थीं। कभी भाई रोहन के तो कभी मां संगीता के कंधों पर सिर रख सोनिया पिता के उस लाड-प्यार को याद कर रही थीं, जिसने हमेशा उन्हें सशक्त बनाया।
यह भी पढ़ें: जेटली के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय के बाहर उमड़ी भीड़, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये दिग्गज
2 of 5
पिता के पार्थिव शरीर को देख फूट-फूट कर रोईं बेटी सोनिया
- फोटो : अमर उजाला
सोनिया को रोती देख केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उन्हें ढांढस बंधा रही थीं। जेटली परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि सोनिया हमेशा अपने पिता की लाडली रही हैं। वकालत से लेकर राजनीति तक से जुड़े कई मुद्दों पर वे सोनिया से विस्तृत चर्चा भी करते थे।
3 of 5
पिता के पार्थिव शरीर के पास बेटी
- फोटो : अमर उजाला
उनके दिखाए रास्तों पर सोनिया आगे बढ़ रही थीं। सामाजिक सेवाओं से लेकर वकालत तक से जुड़े कई अहम कार्यों की जिम्मेदारी वे देखती थीं, लेकिन जेटली की तबियत बिगड़ने के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में था।
4 of 5
अरुण जेटली का पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला
हमें नहीं पता कि अंतिम बार उन्होंने इस परिवार के किसी भी सदस्य के चेहरे पर मुस्कराहट कब देखी थी। कुछ दिन पहले जब डॉक्टरों ने पूर्व वित्त मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी तब भी पूरा परिवार भगवान से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहा था, जबकि एम्स के बाहर जेटली की बहनें गरीब मरीजों और तीमारदारों को भोजन कराते हुए अपने भाई के जीवन के लिए दुआएं बटोर रहीं थीं।
5 of 5
अरुण जेटली (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले अरुण जेटली का निधन शनिवार को हुआ था। जेटली एम्स में 9 अगस्त से भर्ती थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। बीते 18 महीनों से उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं थीं। अरुण जटेली का निधन टिश्यू कैंसर की वजह से हुआ है। हालांकि उन्हें निधन से 12 घंटे पहले दो बार हार्ट अटैक भी आया था।