फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘पहले हथियार लाओ फिर करेंगे संगठन में भर्ती’, हिजबुल के आतंकियों का चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 16 Jan 2019 12:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Jan 2019 12:39 PM IST
सार

  • हिजबुल के दो आतंकियों की गिरफ्तारी का मामला : पूछताछ में किया शर्त का खुलासा 
  • किफायतुल्ला आतंकी ट्रेनिंग के लिए जाने वाला था पाक, दिल्ली व एनसीआर से ले गए थे हथियार

विज्ञापन
arrested 2 hizbul terrorists says organisation employ only when boys bring weapons with them
सांकेतिक तस्वीर

आतंकी संगठनों के लिए अब हथियारों की कमी होने लगी है। ज्यादातर आतंकी संगठनों ने उनके दुष्प्रचार से प्रभावित होकर भर्ती होने आने वाले युवाओं के सामने शर्त रख दी है कि वह पहले हथियार लेकर आएं, तभी भर्ती होंगे। यह खुलासा हिजबुल मुजाहिदीन के दो गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में किया है।

arrested 2 hizbul terrorists says organisation employ only when boys bring weapons with them
terrorist ansar - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा एजेंसियां इसे देश के लिए राहत वाली बात बता रही हैं। दूसरी ओर, गिरफ्तार आतंकी किफायतुल्ला बुखारी जल्द ही आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने वाला था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी संगठनों के पास देश के बाहर से हथियार नहीं आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में बदनामी से बचने के लिए पाकिस्तान ने हथियारों की सप्लाई कम कर दी है। ऐसे में आतंकी संगठनों के पास हथियारों की भारी कमी हो गई है। किफायतुल्ला बुखारी ने पूछताछ में बताया कि उससे कहा गया था कि वह हथियार लेकर आए, तभी उसे हिजबुल मुजाहिदीन में भर्ती करेंगे।

arrested 2 hizbul terrorists says organisation employ only when boys bring weapons with them
सांकेतिक तस्वीर

इसलिए आतंकी बनने के लिए युवा जम्मू-कश्मीर व दिल्ली-एनसीआर से हथियार जुटा रहे हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर से हथियार नहीं मिलते तो दिल्ली-एनसीआर आते हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जम्मू-कश्मीर आईएस के कई ऐसे आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो दिल्ली-एनसीआर में हथियार लेने आए थे। यूपी के मुरादाबाद से हथियार लेकर जा रहे दो आतंकी जामा मजिस्द, दिल्ली के बस स्टैंड से सितंबर में गिरफ्तार किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
arrested 2 hizbul terrorists says organisation employ only when boys bring weapons with them
terrorist attack - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल सेल के इस अधिकारी के मुताबिक,, हिजबुल के एरिया कमांडर कमांडर नवीद मुश्ताक ने किफायतुल्ला को आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजने का वायदा किया था। किफायतुल्ला ने पाकिस्तान जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन कर दिया था। वह पासपोर्ट बनते ही पाकिस्तान चला जाता और पांच-छह महीने की आतंकी ट्रेनिंग लेकर आता। आरोपियों की साजिश थी कि किफायतुल्ला के बाद पकड़े गए नाबालिग आतंकी को भी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा जाता।

विज्ञापन
arrested 2 hizbul terrorists says organisation employ only when boys bring weapons with them
terrorist attack

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि गिरफ्तार आतंकी दिल्ली-एनसीआर में कहां से हथियार लेकर गए थे। इसके लिए स्पेशल सेल की टीम जल्द ही आतंकियों से फिर पूछताछ करने जम्मू-कश्मीर जाएगी। स्पेशल सेल ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के तहत कश्मीर के शोपियां से इन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed